Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Municipal Elections: गया नगर निगम सहित फतेहपुर और डोभी में कल होगा मतदान, चुनाव प्रचार पर लगा ब्रेक

    By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 09:43 AM (IST)

    बिहार के गया नगर निगम में चल रहे निकाय चुनाव का प्रचार थम चुका है। 28 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किए।

    Hero Image
    हार के गया में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थम गया।

     जासं, गया: बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव गया नगर निगम, नगर पंचायत फतेहपुर एवं डोभी का प्रचार का शोर सोमवार की शाम को थम गया। इन तीनों निकाय क्षेत्र में 28 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किए। प्राय: उम्मीदवारों ने रोड शो कर मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। सुबह से लेकर शाम तक यह सिलसिला चलता रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों से गया नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव प्रचार चल रहा था। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद के उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए बूथ मैनेजमेंट में जुट गए। बूथों पर पोलिंग एजेंट की ड्यूटी, प्रत्येक मतदाताओं के घरों पर दस्तक देकर मतदान करने के लिए पर्ची पहुंचाने में जुट गए। सुबह से लेकर शाम तक घरों में जा-जाकर पर्ची पहुंचाई गई, ताकि उस पर्ची के आधार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    बता दें कि गया नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में 381 बूथों पर 28 दिसंबर को सुबह सात से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगा। भीड़ एकत्रित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

    आज कलस्टर सेंटर पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

    गया नगर निगम के 53 वार्डों में 381 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों ने सोमवार को जिला स्कूल में योगदान किया। इसके उपरांत पोलिंग पार्टी और उनके सुरक्षा कर्मियों की टीम बनाई गई। मंगलवार को पोलिंग पार्टी प्रत्येक 10 वार्डों में बनाए कलस्टर सेंटर के लिए रवाना होगी, जहां से मंगलवार की देर रात को सभी 381 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएंगी।

    चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

    संसू, डोभी : नगर पंचायत के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार की शाम थम गया। अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने रोड शो किया। इस दौरान गीत-गानों के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार किया। पोस्टर बैनर के साथ सभी लोग अपने अपने पक्ष में मतदाता को करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। दरअस, साफ देखा जा सकता है कि मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के पद पर उम्मीदवार के आमने सामने की भिड़ंत है। ऐसे में मुख्य पार्षद की त्रिकोणीय स्थिति बन गई है, वहीं उप मुख्य पार्षद में दो समाज की लड़ाई भी स्पष्ट हो गयी है।