Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: शव के हाथ-पैर थे बंधे हुए... ओझा गुनी के चक्कर में लाठी-डंडों से पीटकर 45 वर्षीय शख्स की निर्मम हत्या

    By himanshu gautamEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 03:44 PM (IST)

    Bihar Crime गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के इचोय आहर के पास से बाकिचक निवासी 45 वर्षीय कारू मांझी का शव मिला है। मृतक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। शरीर पर लाठी-डंडों से पड़े चोट के निशान पाए गए हैं। स्वजन ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दी है। टनकुप्पा पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुटी।

    Hero Image
    Bihar: शव के हाथ-पैर थे बंधे हुए... ओझा गुनी के चक्कर में लाठी-डंडों से पीटकर कारू मांझी की निर्मम हत्या

    संवाद सूत्र, फतेहपुर : गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के इचोय आहर के पास रविवार की सुबह बाकिचक निवासी 45 वर्षीय कारू मांझी का शव मिला है। शव को किसी ने हत्या कर यहां फेंका था।

    मृतक के दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे। शरीर पर लाठी-डंडों से पड़े चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या का कारण ओझा गुनी (टोटका) बताया जा रहा है।

    दोनों हाथ पीछे और पैर रस्सी से बंधे हुए थे

    कारू मांझी शनिवार की सुबह से रात तक घर नहीं आया था, जिसके चलते स्वजन पूरी रात उसे खोजते रहे। रविवार की सुबह उसे खोजते समय इचोय आहर के पास उसका शव मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक कारू के दोनों हाथ पीछे और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। कहा जा रहा है कि कारू की हत्या ओझा गुनी के चक्कर में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर क्रूरता पूर्वक की गई है।

    स्वजन ने पुलिस को बताए हत्या में शामिल लोगों के नाम

    स्वजन ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने में दी है। टनकुप्पा पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची।

    पुलिस ने स्वजन से घटना की जानकारी लेते हुए शव को मेडिकल जांच हेतु गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है। स्वजन ने पुलिस को हत्या में शामिल लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी की कोई सूचना पुलिस द्वारा नहीं दी गई है।