यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Crime: नवादा में पुलिस पर बालू माफिया का हमला, घटना की एफआइआर में 30-40 अज्ञात सहित आठ नामजद
बिहार में पुलिस पर अपराधियों के हमले की घटनाएं होती रहीं हैं। ताजा मामला नवादा का है जहां बालू माफिया ...और पढ़ें

नवादा, जागरण संवाददाता। Bihar Crime: बिहार में अवैध बालू खनन (Illegal Sand Mining) के मामले बढ़े हुए हैं। बालू माफिया (Sand Mafia) के साथ पुलिस मिलीभगत के आरोप लगते रहे हैं। अगर पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो माफिया उसपर हमला (Attacj on Police) भी करते रहे हैं। ताजा मामला नवादा का है, जहां नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के समीप पंचाने नदी के नवनिर्मित पुल के समीप बालू घाट पर बालू उठाव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने हमला कर दिया।
नवादा में बालू माफिया ने किया पुलिस टीम पर हमला
मिली जानकारी के अनुसार एएसआई बिनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मधुबन गांव में एक मामले के अनुसंधान के लिए जा रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि गांव के समीप पंचाने नदी के नवनिर्मित पुल के पास के बालू घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां काफी संख्या में रहे अपराहधयों ने हमला कर दिया। वे मारपीट कर फरार हो गए।
आठ नामजद सहित 30-40 अज्ञात पर एफआइआर
इस मामले में थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने मधुबन गांव के प्रह्लाद यादव, जलेंद्र यादव व धीरेंद्र सहित आठ लोगों को नामजद करते हुए 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुट गई है। फिलहाल आरोपित पकड़ से बाहर हैं।
बिहार में हाल के दिनों में पुजिस पर हुए कई हमले
बिहार में पहले भी पुलिस पर हमले होते रहे हैं। हाल के दिनों की बात करें तो एक दिन पहले ही रविवार की रात में शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माऊर गांव में पुलिस और ग्रामीणों की भिड़ंत हो गई। पुलिस को अपनी जिप्सी को छोड़कर वहां से भागना पड़ा। इसके कुछ दिनों पहले जहानाबाद में अतिक्रमण हटाने गए सीओ और पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। घटना में अंचल अधिकारी और चौकीदार को चोट लगी।
