गया शहर की स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरी भोजपुरी गायिका देवी, कही ऐसी बात
भोजपुरी गायिका देवी श्रीवास्तव गया शहर की सड़कों पर देखी गई। कहा कि जब शहर स्वच्छ और सुंदर होगा तभी आप भी स्वच्छ होंगे। क्योंकि गया शहर में प्रत्येक दिन काफी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक आते हैं। गंदगी रहने पर इसका बुरा संदेश दूसरे राज्य एवं शहरों में जाएगा।

जागरण संवाददाता, गयाः गया शहर में इस समय स्वच्छता महाअभियान चल रहा है। क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर दिल्ली से इसी महीने एक टीम आने वाली है। जो शहर का स्वच्छता का आकलन करेगी। साथ ही स्वच्छता की रैंकिंग का भी निर्धारण टीम के द्वारा किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को शहरवासियों को स्वच्छता के पाठ पढ़ाने के लिए भोजपुरी गायिका देवी श्रीवास्तव गया शहर की सड़कों पर देखी गई। देवी के साथ मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव एवं कई वार्ड पार्षद भी सड़क पर दिख रहे थे।
शहरवासियों को पढाया स्वच्छता का पाठ
देवी भोजपुरी गीत से शहरवासियों के स्वच्छता की पाठ पढ़ा रही थी। शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से बार-बार अपील कर रही थी। उन्होंने कहा कि जब शहर स्वच्छ और सुंदर होगा तभी आप भी स्वच्छ होंगे। क्योंकि गया शहर में प्रत्येक दिन काफी संख्या में तीर्थयात्री एवं पर्यटक आते हैं। गंदगी रहने पर इसका बुरा संदेश दूसरे राज्य एवं शहरों में जाएगी। इसीलिए शहरवासियों का कर्तव्य बनता है कि शहर को साफ रखें। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिससे शहर साफ और सुंदर दिखे।
शहर में कई स्थानों पर चला अभियान
स्वच्छता महाअभियान के दूसरे दिन शहर के महावीर विद्यालय के प्रांगण से किया गया। जो वार्ड संख्या 18 19 एवं 20 में अभियान चलाई गई। अभियान में मेयर डिप्टी मेयर के अलावा नगर निगम के कई सफाई कर्मी मौजूद थे। साथ ही कचरा को रखने के लिए मेयर और डिप्टी मेयर के द्वारा डस्टबिन का भी वितरण किया जा रहा था।
सफाई कर्मियों को बढ़ाया जा रहा था हौसला
स्वच्छता महाअभियान में शामिल सफाई कर्मियों को हौसला बढ़ाने का काम मेयर, डिप्टी मेयर एवं भोजपुरी गायिका देवी के द्वारा किया जा रहा था। युक्त लोगों के द्वारा सफाई कर्मी को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। क्योंकि शहर की सफाई में अहम भूमिका सफाई कर्मियों की होती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।