भारत स्काउट और गाइड का मना 72 वां स्थापना दिवस, दिलचस्प है इसके निर्माण की कहानी जानें
स्काउटिंग की शुरुआत 1907 ईस्वी में की गई थी। भारत में स्काउटिंग मदन मोहन मालवीय एनी बेसेंट पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि के प्रयासों से 1909 ईस्वी में आई लेकिन भारत में अलग-अलग नामों से चलाया जाता था। 7 नवंबर 1950 ईस्वी को भारत स्काउट और गाइड बनाया गया।

जासं, भभुआ: भारत स्काउट व गाइड कैमूर भभुआ द्वारा माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव बद्री नारायण सिंह, जिला संगठन आयुक्त दिलीप कुमार एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार सिंह व जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से की गई एवं स्काउट गाइडों को स्टिकर प्रदान किया गया। प्लास्टिक टाइटर्नर के तहत यूज प्लास्टिक एवं क्लीन इंडिया के तहत स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।
मालवीय, एनी बेसेंट, नेहरू के प्रयासों से 1909 ईस्वी में आई स्काउट गाइड
सचिव बद्री नारायण सिंह ने बताया कि संपूर्ण भारत में भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिला संगठन आयुक्त दिलीप कुमार ने बताया कि स्काउटिंग की शुरुआत 1907 ईस्वी में की गई थी। भारत में स्काउटिंग मदन मोहन मालवीय, एनी बेसेंट, पंडित जवाहरलाल नेहरू आदि के प्रयासों से 1909 ईस्वी में आई, लेकिन भारत में अलग-अलग नामों से चलाया जाता था। जैसे बालचर सेवा समिति, बॉयज स्काउट्स एसोसिएशन, हिंदुस्तान स्काउट्स एसोसिएशन, गर्ल गाइड इन इंडिया आदि शामिल हैं।
7 नवंबर 1950 ईस्वी को भारत स्काउट और गाइड बनाया गया
7 नवंबर 1950 ईस्वी को सभी संगठन को विलय कर संपूर्ण भारत में एक संगठन बनाया गया जो भारत स्काउट और गाइड रखा गया। तब से संपूर्ण भारत में सात नवंबर को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका स्टिकर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्रदान की जाती है। धन्यवाद ज्ञापन सहायक जिला संगठन आयुक्त अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई। इस मौके पर कैमूर जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड ने भाग लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।