विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

औरंगाबाद: हमले में घायल दरोगा बीरेंद्र पासवान शहीद, 27 जनवरी को लोहे के टेल क्रॉउन से महिला ने किया था हमला

By Prashant Kumar PandeyEdited By:
Published: Sun, 30 Jan 2022 06:39 PM (IST)

27 जनवरी को शमशेर नगर के मुहल्ला पीड़ी पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में घायल दरोगा वीरेंद्र पासवान की ...और पढ़ें

ग्रामीणों के हमले में शहीद वीरेंद्र पासवान, फाइल फोटो
ग्रामीणों के हमले में शहीद वीरेंद्र पासवान, फाइल फोटो

 संवाद सहयोगी । दाउदनगर (औरंगाबाद)

गत 27 जनवरी को शमशेर नगर के मुहल्ला पीड़ी पर ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में घायल दरोगा वीरेंद्र पासवान की अंततः मौत हो गई। उनकी मृत्यु की पुष्टि रविवार को दोपहर में हुई। वह एक निजी अस्पताल में पटना में इलाज करा रहे थे। उनके सिर पर लोहे के टेल क्रॉउन से एक महिला ने छत से हमला कर दिया था। जिससे उनके सिर में काफी चोट लगी थी। 

पटना रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

बताया गया कि पटना में उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। घटना के तत्काल बाद उनका दाउदनगर में अरविंद हॉस्पिटल में इलाज कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। बताया गया कि पटना में उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मृत्यु की पुष्टि रविवार को दोपहर में हुई। वह जीवन मौत से जूझते रहे और अंततः तीसरे दिन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके स्वजन पटना अस्पताल पहुंच रहे हैं। जहां से उनके शव को औरंगाबाद पुलिस लाइन लाया जाएगा। यहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। 

घटना की निंदा कर रहे हैं लोग

वीरेंद्र पासवान की शहादत को लेकर पूरा शहर मर्माहत है और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। उधर औरंगाबाद पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देने की तैयारी चल रही है। उनकी पत्नी आशा देवी पुत्री, बंदना कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके अन्य स्वजन भी पटना पहुंच रहे हैं। वहां से शव के साथ पुलिस लाइन होते हुए पैतृक गांव रोहतास जिला के सोनबरसा जाएंगे।