Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गया में हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, घायल, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 05:00 PM (IST)

    अरविन्द प्रजापत चंडीस्थान बाजार से बाइक से घर जा रहे थे तभी बाईक से पीछा कर रहे बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना की खबर सुनकर शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह और आमस पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया।घटनास्थल से फ्लांग भर की दूरी पर अरविंद का घर है।

    Hero Image
    हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली, घायल

    संवाद सूत्र, आमस(गया)। आमस थाना क्षेत्र के जयराम खाप मोड़ के पास बुधवार की रात्रि करीब दस बजे बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान जयराम खाप निवासी स्व.डोमन प्रजापत के 30 वर्षीय पुत्र अरविन्द प्रजापत के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविन्द प्रजापत चंडीस्थान बाजार से बाइक से घर जा रहे थे तभी बाईक से पीछा कर रहे बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना की खबर सुनकर शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह और आमस पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया। घटनास्थल से फ्लांग भर की दूरी पर अरविंद का घर है। घटना के बाद एएसपी शैलेंद्र सिंह और आमस पुलिस अरविंद के घर पहुंचे और स्वजनों से यह जानना चाहा कि क्या किसी से कोई दुश्मनी भी है। लेकिन स्वजनों ने किसी से दुश्मनी होने से साफ इनकार किया। अरविंद को दाहिने बांह में गोली लगी है। जिसका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में चल रही है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। अरविंद घर पर रहकर खेतीबारी का काम करता है।

    आखिर अरविंद को किसने मारा गोली

    स्वजनों का कहना है कि उन लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है तो फिर आखिर अरविंद को जान मारने की नीयत से किसने गोली मारी। इसकी जांच पुलिस को कई बिंदुओं पर करनी होगी। गोली मारने के पीछे आखिर क्या राज है।

    बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित

    अरविंद प्रजापत को गोली मारकर घायल करने के मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है और गोलीबारी में शामिल बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए घटना के 1 घंटे के भीतर रात्रि के समय ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। टीम में शेरघाटी के एएसपी शैलेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। एसएसपी ने एसआईटी को टास्क दिया है कि बदमाशों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करें।

    सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

    अरविंद को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों की पहचान घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद नहीं हुई है और न ही एसआईटी को कोई खाश सफलता मिली है। हालांकि बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के बाजार और घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान नही हो सकी है लेकिन पुलिस जल्द पहचान कर लेगी। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

    फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का लिया जायजा

    वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गुरुवार को घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने जांच किया। जांच के दौरान घटनास्थल पर गिरे खून के धब्बे को टीम नमूना के तौर पर साथ ले गई।

    घायल के फर्द बयान पर दर्ज हुआ मुकदमा

    बदमाशों की गोली से घायल हुए अरविंद प्रजापत के फर्द बयान पर आमस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।