Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दृष्टि बाधित जमशेदपुर की रंजू के साथ गया के युवक अनूप ने लिए सात फेरे, बनें मिसाल

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 01:12 PM (IST)

    नेत्रहीन रंजू सेल्स टैक्स ऑफिसर हैं। गया का युवक समाजसेवी है। दोनों की शादी की क्षेत्र में चर्चा है। हर कोई इस शादी की सराहना कर रहा है। शादी में औरंगाबाद कांग्रेस के नेता संतोष कुमार गया जिला जदयू के प्रवक्ता श्रीकान्त प्रसाद सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए

    Hero Image
    जमशेदपुर में अनूप व रंजू की शादी में शामिल बिहार के नेतागण व अन्‍य अतिथि। जागरण फोटो ।

    इमामगंज (गया), संवाद सूत्र। गया जिले के इमामगंज प्रखंड के रानीगंज गांव निवासी अनूप अग्रवाल ने जमशेदपुर के एक नेत्रहीन लड़की के साथ सात फेरे लिए है। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस शादी की सराहना कर रहा और नवविवाहित जोड़े को दांपत्‍य जीवन की शुभकामनाएं दे रहा है। रानीगंज के अजय अग्रवाल के पुत्र अनूप अग्रवाल एक समाज सेवी युवक हैं। उन्‍होंने शुक्रवार को झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर की रहने वाली दृष्टि बाधित रंजू कुमारी से शादी की है। रंजू सेल्स टैक्स ऑफिसर हैं। उनके पिता राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल का स्‍वर्गवास हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     दोनों ने सात  जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसम ली है। खास बात यह है कि अनूप अग्रवाल ने यह शादी बना दहेज के की है। वहीं टाटा जमशेदपुर के अग्रसेन भवन में भव्य तरीके से विवाह रचाया है। यह शादी बिहार-झारखण्ड दोनों राज्यों जगह-जगह पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शादी में औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेस के  नेता संतोष कुमार, गया जिला जदयू के प्रवक्ता श्रीकान्त प्रसाद शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि अनूप और रंजू की शादी नई पीढ़ी के युवक युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शादी को समाज में बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे फिजिकली चैलेंज्‍ड लोगों का भी मनोबल उंचा होगा।

    इस शादी में लोजपा नेता रामप्रवेश पासवान, भाजपा गया जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार, इमामगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष  मनोज कुमार सिन्हा, पवन अग्रवाल, मुन्ना गुप्ता , गप्पू पोद्दार, आदि  दर्जनों लोगों ने शिरकत कर  वर-वधू को सुखमय जीवन जीने का आशीर्वाद दिया।