Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न, ज़िले में क़ायम रहा सामाजिक सौहार्द

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:44 AM (IST)

    दुःखहरणी मंदिर से 5 लाइसेंसी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। विसर्जन यात्रा वाले मार्ग पर विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम एडीएम एसएसपी सिटी एसपी सदर एसडीओ सिटी एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और पारा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे।

    Hero Image
    गया में दुर्गा माता की विदाई में भक्तों की भीड़

     जागरण संवाददाता, गया : विजयादशमी के पावन अवसर पर जिले में बुधवार को दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिले के कई जगहों पर बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी के अवसर पर कई प्रखंडों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुराई का प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए गए। श्री दशहरा कमेटी की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में पूरे गांधी मैदान का इलाका जनसमूह से पट गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं दूसरी ओर दुःखहरणी मंदिर से 5 लाइसेंसी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। विसर्जन यात्रा वाले मार्ग पर विधि व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ त्यागराजन एसएम, एडीएम मनोज कुमार, एसएसपी हरप्रीत कौर, सिटी एसपी अशोक कुमार, सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार,सिटी एसपी पारसनाथ साहू, कोतवाली थाना अध्यक्ष के के अकेला सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पारा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे।

    दुःखहरणी मंदिर से जामा मस्जिद होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 लाइसेंसी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कंधे पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर जय दुर्गे जय दुर्गे जय श्री राम के नारों के साथ पूरा परिसर गुंजायमान हो गया है। श्रद्धालुओं में विजयदशमी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

    इसी प्रकार से पूरे ज़िले में जहां-जहां भी दुर्गा पूजा के आयोजन किए गए थे वहां शांति पूर्वक और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस दौरान कही से भी शांति भंग होने की सूचना नहीं मिली यह शासन और प्रशासन दोनों की चौकसी का ही परिणाम था कि शांतिपूर्वक यह आयोजन सफल हुआ। पूरे अनुमंडल और प्रखंडों में यही नज़ारा दिखा।  इसमें पुलिस थानों की भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे ज़िले की जनता पुलिस पदाधिकारियों और प्रशासन के पदाधिकारियों को धन्यवाद दे रही है।