विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agnipath Scheme Protest: बिहार के नवादा में भारी बवाल, बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

By Rahul KumarEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 05:42 PM (IST)

Agnipath Scheme Protest सेना भर्ती में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के नवादा में भारी बवाल देखने को मिला है। ...और पढ़ें

नवादा में बीजेपी कार्यालय के अंदर उपद्रवियों ने लगाई आग। जागरण
नवादा में बीजेपी कार्यालय के अंदर उपद्रवियों ने लगाई आग। जागरण

नवादा, जागरण संवाददाता। Agnipath Scheme Protest: सेना में बहाली को लेकर अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के युवाओं में गुस्सा देखा जा रहा है। राज्य के नावादा में गुरुवार की सुबह से ही युवाओं ने शहर में जमकर बवाल काटा। पहले तो सड़क पर आगजनी की फिर रेल मार्ग को बाधित किया। प्रदर्शन की वजह से सबसे ज्यादा रेलवे और सड़क यातायात प्रभावित हुई है। उपद्रवियों ने प्रदर्शन के दौरान बीजेपी की विधायक की गाड़ी पर हमला किया। उसके बाद उपद्रवियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय को निशाना बनाया। बीजेपी दफ्तर में पहले तोड़फोड़ के बाद कार्यालय में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा।

यह भी पढ़ें- Agnipath Scheme Protest: बीजेपी विधायक की गाड़ी पर हमला, कैमूर में ट्रेन में लगाई आग

ह भी पढ़े- Agnipath Scheme Protest: बिहार में बीजेपी दफ्तर और ट्रेनों में लगाई आग, दर्जनभर स्‍टेशनों पर तोड़फोड़, बोले- पहले की तरह हो भर्ती

खबर के मुताबिक अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान नवादा के अतउआ में स्थित बीजेपी दफ्तर पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर और अंदर आगजनी की। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबर है। कार्यलाय में आगजनी और तोड़फोड की घटना के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि जिला बीजेपी कार्यालय को पूरी तरह के क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। आगजनी के कारण टेबल, कुर्सी और भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदर्शन कहीं से भी जायज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर उपद्रवी तत्व गलत काम कर रहे हैं। ऐसे उपद्रवियों से पुलिस को सख्ती से निपटने चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर भी हमला किया गया। जो बेहद ही दुरभाग्यवपूर्ण है। सुबह से शहर में प्रदर्शन के नाम पर बवाल हो रहा है। लेकिन पुलिस सख्त एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। उन्होंने अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से मांग की है कि वे अपनी मांग को शांतिपूर्ण तरीके से रखें।