विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agnipath Scheme Protest: बीजेपी विधायक की गाड़ी पर हमला, कैमूर में ट्रेन में लगाई आग

By Rahul KumarEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 05:42 PM (IST)

Agnipath Scheme Protest अग्निपथ योजना को लेकर नवादा में गुरुवार की सुबह से ही युवाओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर ...और पढ़ें

हमले के बाद बीजेपी विधायक की क्षतिग्रस्त गाड़ी और रेलवे ट्रक पर आगजनी। जागरण
हमले के बाद बीजेपी विधायक की क्षतिग्रस्त गाड़ी और रेलवे ट्रक पर आगजनी। जागरण

 जागरण संवाददाता, नवादा। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में नवादा में  युवाओं ने जमकर बवाल काटा है। गुरुवार की सुबह से ही युवाओं भारी संख्या में शहर में जगह जगह प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की वजह से सबसे ज्यादा रेलवे और सड़क यातायात प्रभावित हुई है। नवादा में क्यूल- गया रेलखंड पर सुबह से किसी भी ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इसके साथ ही उपद्रवी युवाओं ने बीजेपी की विधायक अरुणा देवी के गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक के ड्राइवर को चोट लगी है। वहीं कैमूर में उपद्रवी ने ट्रेन की दो बोगी में आग लगा दी। 

बीजेपी विधायक की गाड़ी पर हमला

खबर के मुताबिक वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की बीजेपी विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर नवादा शहर के रेलवे गुमटी नंबर तीन के पास प्रदर्शन कर रहे उपद्रवी तत्वों ने बीजेपी विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर पत्थरबाजी की। विधायक अपने गांव क्षेत्र से जनता के काम से नवादा शहर आ रही थीं। इसी बीच नवादा स्टेशन से सटे मिर्जापुर रेलवे गुमटी नंबर 3 पर हमला हुआ। जिसमें विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

कैमूर में भी प्रदर्शन

सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार द्वारा बनाई गयी अग्निपथ योजना के विरोध में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने काटा बवाल, रेलवे ट्रैक पर आगजनी की। उपद्रवी युवाओं ने भभुआ -पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की दो बोगियों में आग लगा दी। इस दौरान उपद्रवियों ने मीडिया पर भी पत्थरबाजी की।

इन ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित

प्रदर्शन के दौरान नवादा में क्यूल- गया रेलखंड पर सुबह से किसी भी ट्रेनों का परिचालन नहीं हुआ है। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन और आगजनी की वजह से 05404 गया- रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन सुबह 8:00 बजे नवादा से होकर गुजरने थी। यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे से ही तिलैया स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह से 13023 हावड़ा- गया एक्सप्रेस सुबह 9:00 बजे नवादा स्टेशन से गुजरनी थी। यह ट्रेन सुबह 8:30 बजे से वारसलीगंज स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह से दो मालगाड़ी ट्रेन अभी तिलैया और पैमार स्टेशन पर करीब तीन घंटे से खड़ी रही। इधर, गया से होकर हावड़ा के लिए जाने वाली गया हावड़ा एक्सप्रेस जो 1:35 पर नवादा पहुंचती है उसके भी विलंब होने की की बात कही गई। वहीं जमालपुर से खुलकर क्यूल, नवादा के रास्ते गया जाने वाली यात्री पैसेंजर ट्रेन के भी लेट होने की बात कही जा रही है।

नवादा स्टेशन प्रबंधक ए.के. सुमन ने बताया कि छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेनों को सुरक्षित स्टेशनों पर ही खड़ा रखा गया। इस बीच नवादा में प्रदर्शनकारी युवा छात्रों ने नवादा- जमुई पथ स्थित मिर्जापुर रेलवे गुमटी नंबर तीन, नवादा- गोसाईं बीघा पथ पर स्थित मिर्जापुर रेलवे गुमटी, पार नवादा बुंदेलखंड स्थित रेलवे गुमटी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। नवादा रेलवे स्टेशन पर लगे डिजिटल घड़ी को भी तोड़ दिया गया। नवादा- जमुई पथ पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री मजबूरन अपने घर लौट गए।