Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतास कृषि मेला में मंत्री ने वैज्ञानिकों और किसानों को दिया अवार्ड, 50 कृषकों ने लिया था सम्‍मेलन में भाग

    By Prashant KumarEdited By:
    Updated: Wed, 24 Feb 2021 03:32 PM (IST)

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर सबौर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में रोहतास के 50 किसानों ने भाग लिया। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित इस किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास ने कई पुरस्कार प्राप्त किए।

    Hero Image
    कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से अवार्ड लेते कृषि वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार। जागरण।

    संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज (रोहतास)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय भागलपुर, सबौर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में रोहतास के 50 किसानों ने भाग लिया। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित इस किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्र, रोहतास ने कई  पुरस्कार प्राप्त किए। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रतन कुमार को विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रसार वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रदान किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर उपस्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर के सोहाने ने उनके कार्यों की सराहना की एवं आगे भी अच्छे कार्यों को जारी रखने का निर्देश दिया। काराकाट के मालपुरा निवासी अरविंद कुमार चौधरी को सर्वश्रेष्ठ नवाचार कृषक अवार्ड से विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आर के सोहाने ने सम्मानित किया। उन्होंने रोहतास जिले में उनके मत्स्य पालन के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वे बालू वाले बंजर जमीन को तालाब में बदलकर 15 से 20 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। सासाराम प्रखंड के  मोहद्दीगंज निवासी दिलीप सिंह को उद्यान प्रदर्शनी में टमाटर के लिए प्रथम पुरस्कार  दिया गया।

    नोखा प्रखंड के नकुल सिंह को फ्रेंच बीन के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान आर के जलज ने सभी वैज्ञानिकों  एवं कृषकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र रोहतास जिले के किसानों के लिए हमेशा ही तत्परता से कार्य करते रहेगा आने वाले समय में यहां के किसानों को और भी पुरस्कार  प्राप्त होगा। किसान मेले में जिले के 50  किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र भागलपुर द्वारा  किए जा रहे जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के बारे में आयोजित कृषक पाठशाला में भाग लिया । सभी कृषकों को बताया गया  कि आज की परिस्थिति में किस तरफ से  वैज्ञानिक विधि से धान , गेहूं , फूल , फल , सब्जी इत्यादि की खेती की जा सकती है।