Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पांच साल की मासूम से नाबालिग ने की हैवानियत, शौचालय में मिला शव; दवाई लेने गई थी बाजार

    Updated: Sun, 27 Jul 2025 06:09 PM (IST)

    गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में एक वन विभाग नर्सरी के शौचालय में पांच वर्षीय बच्ची का शव मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। बच्ची अपनी बहन के साथ दवाई लेने बाजार गई थी। पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सूत्र, डोभी (गया)। डोभी थाना क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग के नर्सरी में खंडहरनुमा शौचालय में पांच वर्षीय नाबालिग लड़की मिली। दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना का खुलासा देर रात हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार उक्त लड़की अपनी बड़ी बहन के साथ घर से पीपरघटी बाजार दवाई लेने आई थी। उसकी बड़ी बहन घर लौट गई। वह देर शाम तक नहीं लौटी तो इसकी जानकारी पिता को दी गई।

    शौचालय में मिला शव

    ग्रामीणों के सहयोग से स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात वन विभाग के नर्सरी स्थित खंडहरनुमा शौचालय में लोग पहुंचे। वहां लड़की मिली। उसके गला में गमछा लगा हुआ था। लड़की मृत थी। घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। स्वजनों ने शव को घर लाया। घटना की जानकारी डोभी थाना को दिया गया।

    थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरी तहकीकात किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने स्वजनों को सौंप दिया। शव को स्वजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

    पैंट-टीशर्ट किया जब्त

    स्वजनों की शिकायत पर गांव के एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के को पुलिस ने पकड़ा है। उसका पैंट और टी-शर्ट जब्त कर लिया गया है। स्वजनों ने बताया कि उक्त नाबालिग लड़का इस लड़की को परेशान कर रहा था। लड़के को कई बार समझा चुके थे।

    पीड़ित पिता के बयान पर उक्त नाबालिग लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, डोभी थाना की पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर दिया गया है।