Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद के नवीनगर में 775 पदों के लिए 2518 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 29 सितंबर को होगा मतदान

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Sat, 18 Sep 2021 09:29 AM (IST)

    औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड में सभी आवेदनों का स्क्रूटनी कार्य पूरा हो चुका है। आज शनिार से प्रत्‍याशियों को चुनाव चिह्न मिलने लगेगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 203829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नवीनगर के 25 पंचायतों में 29 को चुनाव होना है।

    Hero Image
    29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई, सांकेतिक तस्‍वीर।

    औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो चुका है। बता दें कि दूसरे चरण में आगामी 29 सितंबर को प्रखंड में मतदान होना है। नवीनगर प्रखंड में सभी 25 पंचायतों में कुल 775 पदों के लिए चुनाव होना है। उसमें मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य तथा पंच सदस्य के लिए कुल 2518 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। सभी आवेदनों की स्क्रूटनी का कार्य पूरा हो गया है। शनिवार से सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2,03,829 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,10,617 पुरुष तथा 93,212 महिला मतदाता शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवानंद सिंह ने बताया कि नवीनगर प्रखंड में मुखिया के लिए 25 पद हैं। इसके लिए कुल 193 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए 235 लोगों ने नामांकन किया है। सरपंच के लिए 143 व पंच के लिए 531 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। प्रखंड में सबसे ज्यादा वार्ड सदस्य के लिए 1416 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। बीडीओ देवानंद सिंह ने बताया कि निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों के बीच शनिवार से चुनाव चिह्न का वितरण किया जाएगा। वीडियो ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को होने वाले मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।

    पद का नाम : पुरुष - महिला - कुल प्रत्याशी

    मुखिया -             96 - 97 - 193

    पंचायत समिति सदस्य- 108 - 127 - 235

    वार्ड सदस्य -             691 - 725 - 1416

    सरपंच-                         78 - 65 - 143

    पंच -                         222 - 309 - 531

    comedy show banner
    comedy show banner