अमेरिका में 1.6 फीसद लोग बौद्ध, ओबामा ने मनाई थी बुद्ध पूर्णिमा
गया। अमेरिका में भगवान बुद्ध के विचारों का तेजी से फैलाव हो रहा है। यही कारण है कि लोग बौद्ध धर्म के
गया। अमेरिका में भगवान बुद्ध के विचारों का तेजी से फैलाव हो रहा है। यही कारण है कि लोग बौद्ध धर्म के प्रति आकर्षित होकर अब इसे अंगीकार करने लगे हैं। वहां 1.6 फीसद लोग बौद्ध हैं। बुद्ध के विचारों से पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी प्रभावित थे। उन्होंने व्हाइट हाउस में बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया था।
उक्त बातें अमेरिका के वाशिगंटन डीसी में रह रहे बोधगया वट लॉव इंटरनेशनल के संस्थापक भिक्षु फ्रा महाचंदाफोन ने सोमवार को दैनिक जागरण से कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कई राज्यों में बौद्ध धर्म को अंगीकार करने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। अमेरिका के कुल जनसंख्या के 1.6 प्रतिशत लोग बौद्ध हैं। वाशिगंटन में बुद्धिस्ट मेडिटेशन सेंटर के संस्थापक डॉ. महा के तवीपांग ने कहा कि बुद्ध के उपदेश व विचारों को अमेरिका के अधिकांश लोग जीवन जीने का मार्ग व शांति का मार्ग प्रशस्त करने वाला धर्म मानते हैं। बौद्ध धर्म का पंचशील जीवन जीने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे बौद्ध धर्म को अंगीकार कर तिब्बती आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाईलामा के शरणागत हुए हैं। इसी प्रकार अभिनेत्री शेरोन स्टोन, केट हडसन, अभिनेता जेफ ब्रिच्स आदि ने भगवान बुद्ध के विचारों से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म को स्वीकार किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।