Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई नेताओं का गवाह बना तपोवन

    By Edited By:
    Updated: Thu, 15 Jan 2015 03:12 AM (IST)

    संवाद सूत्र, अतरी (गया) : बुधवार को आम दिनों की अपेक्षा मोहड़ा प्रखंड के तपोवन में अधिक चहल-पहल देख ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सूत्र, अतरी (गया) :

    बुधवार को आम दिनों की अपेक्षा मोहड़ा प्रखंड के तपोवन में अधिक चहल-पहल देखने को मिली। इस दिन तपोवन कई नेताओं को गवाह बनने जा रहा था। मुख्यमंत्री द्वारा मकर संक्रांति मेला सह तपोवन महोत्सव का उद्घाटन हुआ। मंच पर सीएम के साथ कई मंत्री, सांसद, विधायक एवं जिले के आला अधिकारी उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्वत पुरुष महोत्सव मनेगा : बिहारी

    कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने कहा कि तपोवन एक निर्जन स्थान है। इस पहाड़ी वादी में पहली बार अनुराधा पौडवाल आप के पास आई हैं। तपोवन महोत्सव की तरह पर्वत पुरुष का महोत्सव मानने की स्वीकृति मिल गई है।

    पर्यटन कोदिया बढ़ावा : विनोद

    पंचायत राज मंत्री विनोद प्रसाद यादव ने कहा कि इस तपोवन महोत्सव मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री को हम धन्यवाद देते हैं। पर्यटक के बढ़ावा से लोगों को रोजगार मिलेगा। यह तपोवन महोत्सव नहीं कांति महोत्सव है। इससे क्षेत्र में विकास होगा। साथ ही तपोवन देश-दुनिया के मानचित्र देखा जाएगा।

    बुद्ध सर्किट से जोड़ा जाए : डा.अरुण

    सांसद डा. अरुण कुमार ने कहा कि तपोवन का देश-दुनिया में अपना पहचान जमाना है। सीएम को मैं धन्यवाद देता हूं। क्योंकि इन्होंने तपोवन महोत्सव का आयोजन कराया। तपोवन चाणक्य की भूमि है। इस गर्म पानी में स्नान करने से चर्म रोग दूर होता है। तपोवन, बोधगया, बराबर, वजीरगंज, कुर्कीहार को बुद्ध सर्किट से जोड़ा जाए। जिससे अधिक से अधिक पर्यटक इन स्थान पर पहुंचें।

    ताज महल से कम नही गेहलौर घाटी : प्रो.कृष्णनंदन

    क्षेत्रीय विधायक प्रो. कृष्णनंदन यादव ने कहा कि सीएम द्वारा इस पिछड़ा इलाका का विकास किया जा रहा है। पर क्षेत्र पिछड़ा रहते हुए भी कई स्थल का पहचान अपने आप में है। पास में ही कर्मयोगी पर्वत पुरुष दशरथ मांझी का कर्म भूमि स्थल गेहलौर है। ताज महल से कम नहीं है, क्योंकि ताज महल राजकोष से बनाया गया था। पर गेहलौर घाटी काट कर रास्ता बनने का काम बाबा स्वयं अपने हाथों के बल किया था।