Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी के विकास मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : मंत्री

    मोतिहारी। राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि एक भारत- श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कटिबद्ध है।

    By JagranEdited By: Updated: Mon, 13 Jun 2022 11:28 PM (IST)
    Hero Image
    मोदी के विकास मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएं युवा : मंत्री

    मोतिहारी। राज्य के गन्ना उद्योग सह विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि एक भारत- श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार कटिबद्ध है। जब देश वंशवाद व तुष्टिकरण की राजनीति से त्रस्त था तब मोदी सरकार केंद्र में आई और सबका साथ सबका विकास के मंत्र को जमीन पर उतारा गया। जरूरत है कि युवा वर्ग के लोग इस मंत्र को जन-जन तक पहुंचाएं। वे मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर राष्ट्रव्यापी सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहर के चरखा पार्क से विकास तीर्थ बाइक रैली को रवाना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उक्त बाइक रैली मोतिहारी जिला संगठन के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता से साझा करेगी। पार्टी के युवा कार्यकर्ता लोगों को मोदी के विकास मंत्र को बताएंगे, ताकि विरोधियों की बात में आकर वे दिग्भ्रमित न हों और वास्तविकता उजागर हो। युवा मोर्चा के 75 कार्यकर्ताओं का नेतृत्व उत्तम मिश्रा एवं संजय ठाकुर कर रहे हैं। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि ये 75 युवा कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से कार्यों की जानकारी देने के साथ अलख जागते हुए 15 जून को मोतिहारी पहुंचेंगे और निर्धारित गरीब कल्याण जनसभा में शामिल होंगे। मौके पर जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, मैनेजर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बसंत सिंह मामा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। इनसेट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 जून को गांधी मैदान में बड़ी संख्या में जुटेंगे गरीब कल्याण योजनाओं के लाभुक : जिलाध्यक्ष मोतिहारी, संस : भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि आगामी 15 जून को मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री गरीब योजना के लाभुक जुटेंगे और इसके लिए सरकार का आभार जताएंगे। वे मोतिहारी विधानसभा अंतर्गत मुफस्सिल मंडल के पतौरा में मंडल मंत्री रिकू लाल के दरवाजे पर लाभार्थी किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्षों में किये गए जनकल्याणकारी कार्यों को विस्तार से बताते हुए उन कार्यों की चर्चा समाज में करते रहने की बात कही। साथ ही श्री अस्थाना ने 15 जून को गांधी मैदान में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान भी किया। किसान चौपाल की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष कुन्दन शुक्ला ने की। इस अवसर पर रिकू लाल द्वारा 75 किसान व लाभार्थियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर ओमप्रकाश सिंह, मैनेजर सिंह, केदार शुक्ला, संध्या बर्मा, कुन्दन शुक्ला, सत्यम कुमार, अतुल हेमंत कुमार भाजपा विधानसभा रैली प्रभारी संजय ठाकुर व अन्य लाभार्थी उपस्थित हुए।