Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ को लेकर हंगामा

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jul 2021 11:20 PM (IST)

    मोतिहारी। प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ धर्मेंद्र गुप्ता ने की।

    Hero Image
    प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ को लेकर हंगामा

    मोतिहारी। प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को प्रखंड के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ धर्मेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में विधायक ई. शशि भूषण सिंह, वरीय उप समाहर्ता मेघा कश्यप, नप प्रमुख पार्षद गोदावरी देवी, रामगोपाल खंडेलवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज बैठा, स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मनाथ कुमार, उप प्रमुख कविता देवी, बिदा सहनी, मुखिया संपत साह, प्रभाकर मिश्र, जोखू पासवान, महेश सहनी, ललित नारायण सहनी, इम्तेयाजुल हक, राजेश्वर बैठा, अवधेश प्रसाद कुशवाहा, असफाक अहमद, मुन्ना पूरी, श्रीकिशोर पांडेय, अरविद यादव, रमेश सर्राफ, शंभू साह, मो. एकराम, शमीम अहमद, मुस्ताक आलम, राजकुमार सर्राफ, अरविद कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। बैठक में आए जनप्रतिनिधियों ने दो बार आ चुकी बाढ़ के बाद भी अब तक बाढ़ पीड़ितों के लिए उचित व्यवस्था नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई। सुरेश ठाकुर, अरविद यादव, मो साबिर, श्रीकिशोर पांडेय, मुन्ना पूरी, संजय पांडेय, शेख अफरोज आलम, शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बाढ़ से पूरे प्रखंड में कई जगह सड़कें टूट गई है। गांवों का संपर्क टूट गया है। फसलें बर्बाद हो गई है। अधिकारियों से जवाब मांगा गया कि अब तक आपने बाढ़ पीड़ितों के लिए क्या किया। सभी लोगों ने एक स्वर में पूरे प्रखंड को पूर्ण रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की जोरदार मांग की। प्रतिनिधियों ने व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त किया कि बरसात के बहुत पहले अनुश्रवण समिति की बैठक होनी चाहिए थी, पर जब लोग बाढ़ में डूबे हुए है तब प्रशासन की नींद खुली है। मवेशियों के साथ चारा की समस्या है। उत्तरी छपरा बहास के भवानीपुर, खोड़ा, मंसिघा समेत पूरे प्रखंड और नगर पंचायत की स्थिति रखी गई। सड़क जिसका संपर्क भंग हो गया है उसे चालू करवाने की मांग की गई। लोगों ने नाव, भोजन, चिकित्सा और आर्थिक सहायता की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner