Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिरैया के तीन पैक्सों के परिणाम घोषित

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:14 PM (IST)

    मोतिहारी। चिरैया प्रखंड क्षेत्र की 16 पैक्सों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद गुरुवार की सुबह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा गुप्ता व एआरओ की देखरेख में मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ।

    चिरैया के तीन पैक्सों के परिणाम घोषित

    मोतिहारी। चिरैया प्रखंड क्षेत्र की 16 पैक्सों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद गुरुवार की सुबह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा गुप्ता व एआरओ की देखरेख में मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। मतगणना स्थानीय महादेव साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिरैया कोठी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर देर रात तक चली। मतगणना के लिए कुल 10 टेबल लगाए गए हैं। इस क्रम में गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक खड़तरी मध्य, खड़तरी पूर्वी, खोढ़ा पैक्स का परिणाम घोषित हो सका था। इसमें खड़तरी मध्य पंचायत में पैक्स अध्यक्ष रामदर्शन प्रसाद को 727 मत व उनके प्रतिद्वंद्वी राजू राय को 700 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार रामदर्शन प्रसाद लगातार तीसरी बार विजयी घोषित हुए। वहीं खड़तरी पूर्वी पंचायत से मोहन पासवान को कुल 468 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रहे विजेंद्र सिंह को 448 मत प्राप्त हो सका। इस तरह मोहन पासवान 20 वोट से विजयी घोषित किए गए। खोढ़ा पंचायत से सबींद्र प्रसाद यादव को 958 मत प्राप्त हुआ। जबकि प्रतिद्वंद्वी उमीदवार अशोक कुमार सिंह को मात्र 527 मत मिल सका। इस तरह सबीन्द्र प्रसाद यादव 431 वोट से विजय प्राप्त किया। पांच पैक्स मधुबनी, महुअवा पश्चिमी, परेवा, मिश्रौलिया व माधोपुर की मतगणना का कार्य अंतिम चरण में है। निर्वाचन पदाधिकारी सीमा गुप्ता ने बताया कि मतगणना रात 10 बजे तक चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner