Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raxaul vidhan sabha Chunav Result 2025: रक्सौल में BJP के प्रमोद कुमार सिन्हा जीते, आगे, कांग्रेस के श्याम बिहारी को हराया

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 09:44 AM (IST)

    Raxaul Election Result 2025: रक्सौल विधानसभा सीट पर नतीजे का इंतजार खत्म हो गया है। यहां बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की है। उन्हो ...और पढ़ें

    Hero Image

    Raxaul vidhan sabha Chunav Result 2025

    डिजिटल डेस्क, पूर्वी चम्पारन। रक्सौल विधानसभा सीट (Raxaul vidhan sabha Chunav Result ) पश्चिमी चम्पारन लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट पर एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को पराजित किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा को कुल 106765 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को 88887 वोट मिले और चुनाव में हार का अंतर 17878 मतों का रहा।

    मालूम हो कि इस सीट पर कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के प्रमोद कुमार सिन्हा ने बढ़त बना ली थे और कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद लगातार पिछड़ते गए। इस सीट पर अंतिम चरण में 11 नवंबर को वोट डाले गए थे, इसमें कुल 73.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले यानी 2020 के चुनाव में भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ही यहां से विजयी हुए थे।

    Raxaul vidhan sabha Chunav Result

    रक्सौल विधानसभा के प्रत्याशी

    1. प्रमोद कुमार सिन्हा, भाजपा
    2. श्याम बिहारी प्रसाद, कांग्रेस
    3. कपिलदेव प्रसाद, जन सुराज पार्टी
    4. धुरेंद्र कुमार, निर्दलीय
    5. मो. कलीम, निर्दलीय

    वर्ष 2020 का चुनाव परिणाम

    रक्सौल विधानसभा सीट (Raxaul election Result ) पर पिछले चुनाव में भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा ने जीत दर्ज की थी, उन्हें कुल 80979 मत मिले थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामबाबू प्रसाद यादव को 44056 मतों पर ही संतोष करना पड़ा था। इसमें हार का अंतर 36923 वोटों का था।

    यह भी पढ़ें- कौन है छपरा की नई विधायक छोटी कुमारी? जिसने खेसारी को हराकर किया ‘लाल’

    यह भी पढ़ें- Paroo vidhan sabha Chunav Result : पारू विधानसाभा सीट पर राजद को मिली जीत, निर्दलीय प्रत्याशी को मिले 40 हजार से ज्यादा वोट

    यह भी पढ़ें- Kasba vidhan sabha Chunav Result: कसबा सीट पर LJP के नितेश ने दर्ज की जीत, कांग्रेस के इरफान आलम हारे

    यह भी पढ़ें- Benipur Vidhan Sabha Chunav Result : दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा से जदयू के विनय कुमार चौधरी जीते