Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Gen-Z Protest: नेपाल-भारत के बीच यातायात सेवाओं को झटका, यात्रियों की संख्या घटी; कई बसें बंद

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 04:32 PM (IST)

    नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के बाद जेन-जी आंदोलन से यातायात प्रभावित है। पूर्वी चंपारण सीमा पर रक्सौल से भारत जाने वाली बस सेवाएं बुरी तरह बाधित हैं रांची जैसे शहरों के लिए बसें बंद हो गई हैं। नेपाल में कर्फ्यू के कारण यात्री कम हैं जिससे परिवहन व्यवसाय को नुकसान हो रहा है। यात्रियों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही है जिससे उन्हें काफी असुविधा हो रही है।

    Hero Image
    पैदल कंधे पर बच्चों को लेकर भारतीय सीमा के रक्सौल में दाखिल हुईं महिलाएं।

    जागरण संवाददाता, वीरगंज (नेपाल)। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद जेन-जी आंदोलन के कारण सुलगते नेपाल से भारत के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त कई देशों की यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। यात्रियों की संख्या घट जाने के बाद नेपाल से लगी पूर्वी चंपारण की सीमा रक्सौल से भारत के विभिन्न प्रांतों के लिए चलनेवाली परिवहन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची जैसे कई शहरों के लिए बस सेवा तत्काल प्रभाव से बंद हो गई है। यहां तक की बिहार की राजधानी पटना के लिए भी चलने वाली बसों की संख्या में कमी आई है। कारण नेपाल में जारी कर्फ्यू के कारण वहां के लोग अपने घरों से बाहर की यात्रा नहीं कर रहे हैं। नतीजतन यात्री परिवहन व्यापार को भारी नुकसान पहुंचा है।

    रक्सौल में एक निजी बस कंपनी के लिए काम करनेवाले रामस्वरूप प्रसाद बताते हैं- रक्सौल विभिन्न शहरों के लिए चलनेवाली सीधी बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। वहीं पटना से होकर अलग-शहरों को जाने वाली बसें भी प्रभावित हुई हैं। एक निजी बस कंपनी ने अपनी दो बसों की सेवा तत्काल रक्सौल से स्थगित कर दी है। कभी दर्जनों की संख्या में चलने वाली बसों की संख्या घटकर गिनती की रह गई है। ऑटो व अन्य छोटे वाहनों की भी सेवा बाधित है।

    नेपाल से भारत की ओर यात्री बसों का परिचालन नहीं, पैदल यात्रा बना विकल्प

    नेपाल से भारत की ओर यात्री बस व छोटे ऑटो, रिक्शा, टमटम आदि नहीं चलने की स्थिति में लोगों को पैदल यात्रा करनी पड़ रही।

    सीमा पर स्थित पूर्वी चंपारण के सिवान टोला में मिली नेपाल के पर्सा जिला से भारत लौट रहीं पश्चिम चंपारण के बेतिया की निवासी रौशन आरा कहती हैं- नेपाल में स्थितियां अभी ठीक हो रही हैं, लेकिन यात्री सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। वहां से लौटने में परेशानी इतनी है कि वाहन नहीं चल रहे। वरना निर्धारित समय पर निकलने के साथ पैदल अपनी सीमा में आने पर इंतजाम हो जा रहा है।

    हिना कौशर ने कहा- शादी समारोह में शामिल होने नेपाल के अठराहा सुगौली से लौट रही हूं। आने में जांच हुई अब घर जाने की खुशी है। कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। परेशानी बस परिवहन सेवा की है।