Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जेन-जी आंदोलन के दौरान नेपाल की जेल से फरार कैदी बिहार में गिरफ्तार, हत्या मामले है आरोपी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 10:06 AM (IST)

    बिहार पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को मिली बड़ी सफलता नेपाल के मखमानपुर जेल से फरार हत्या के आरोपी किशन प्रसाद उर्फ दीपक को घोड़ासहन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह जेन-जी आंदोलन के दौरान जेल ब्रेक कर भागा था। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जानकारियों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

    Hero Image
    जेन-जी आंदोलन के दौरान नेपाल की जेल से फरार कैदी बिहार में गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी। नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान देश के विभिन्न जिलों में हुए जेल ब्रेक में फरार अपराधियों की खोज में जुटी बिहार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस व सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारत नेपाल सीमा के घोड़ासहन थाना क्षेत्र से नेपाल के मखमानपुर जेल से फरार हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपित किशन प्रसाद उर्फ दीपक नेपाल के रौतहट जिलान्तर्गत दीपही गांव निवासी विश्वनाथ साह का पुत्र है। वह नेपाल में हुए हत्याकांड में मखमानपुर जेल में बंद था।

    बता दें कि नेपाल के जेन-जी आंदोलन के बाद भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल व बिहार पुलिस की टीम लगातार सीमा पार से होनेवाली आवाजाही पर नजर रख रही है।

    इस दौरान हरेक की क्रॉस चेकिंग हो रही है। इसी जांच के दौरान हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम गिरफ्तार शातिर से जेल ब्रेक व जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है।

    पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।पूछताछ में मिल रही जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है।