Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Gen Z Protest: पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी, सेना ने पूरे देश में लागू किया कर्फ्यू...तस्वीरों में देखें ताजा स्थिति

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 07:04 PM (IST)

    Nepal Gen Z Protest तीसरे नेपाल की स्थिति अपेक्षाकृत शांत दिखी लेकिन अभी भी सबकुछ सामान्य नहीं हुआ है। सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया है। लोगों से घर में ही रहने की अपील की जा रही है। काठमांडू हवाई अड्डा को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

    Hero Image
    नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका में धू-धू कर जलता पूर्व मंत्री राजकुमार गुप्ता का घर। जागरण

    जागरण संवाददाता, वीरगंज (नेपाल)। युवाओं के प्रदर्शन की आग बुधवार को अपेक्षाकृत शांत दिखी, लेकिन सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं सेना स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है। फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति पूर्वक अपने घरों में रहने की अपील कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरगंज में धू-धू कर जलता नेपाल कांग्रेस नेता अनिल रूंगटा का घर। सौ.नेपाली मीडिया

    नेपाल के वीरगंज महानगरपालिका के सामने की जेनजी आंदोलनकारियों द्वारा की गई आगजनी। सौ.नेपाली मीडिया

    भारत नेपाल सीमा स्थित हनुमान चौक पर स्थिति की जानकारी लेते एसपी अमित रंजन। जागरण

    भूतही थानाध्यक्ष से सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते एसपी अमित रंजन। जागरण 

    सुरक्षाकर्मियों के साथ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसबी कमांडेंट। जागरण 

    नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय स्थित मलंगवा कारागार में आगजनी के बाद उठता धुंआ।

    नेपाल के पूर्व मंत्री तथा सीमावर्ती नवलपरासी निवासी जनता प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष हृदयेश त्रिपाठी के पैतृक घर को मंगलवार की रात छात्रों ने किया आग के हवाले। सौ. नेपाली मीडिया

    सीमावर्ती नेपाल के सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेक नारायण उपाध्याय की सरकारी गाड़ी में मंगलवार को छात्रों ने आग लगा दी। सौ.नेपाली मीडिया

    भारतीय भूमिपत्तन प्राधिकरण, रक्सौल में खड़े ट्रक। नेपाल सीमा से आवाजाही बंद होने के बाद 5 किमी लंबी लाइन लगी। यहां से रोज लगभग 600-700 मालवाहक जाते हैं। जागरण

    नेपाल में सेना व पुलिस द्वारा बरमाद मैगजीन व गोली। सौ.नेपाली मीडिया

    सेना व पुलिस द्वारा बरमाद हथियार। सौ.नेपाली मीडिया

    भारत नेपाल सीमा पर स्थित मैत्रीपुल के पास नेपाल जाने के लिए जांच व अनुमति का इन्तज़ार करते लोग। जागरण

    प्रदर्शन के दौरान लूटे गए बरामद अधजले नेपाली रुपये। सौ.नेपाली मीडिया

    भारत नेपाल मैत्रीपुल के पास चल रही जांच। जागरण 

    भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल के पास जांच के लिए रूके भारत के चिकित्सक से बच्चे का इलाज कराकर लौट रहे पिता पुत्र। जागरण

    नेपाल के सर्लाही जिला मुख्यालय स्थित मलंगवा कारागार के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मी। जागरण

    वीरगंज जेल को सेना ने घेरा। जागरण

    सोनबरसा में सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसबी 51वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेट। जागरण

    भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल पर एक दूसरे के साथ संवाद के बाद दोनों देशों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराते सशस्त्र सीमा बल व नेपाली सशस्त्र बल के अधिकारी। जागरण

    नेपाल के बारा जिला मुख्यालय कलैया में गश्त लगाते सेना के जवान। सौ.नेपाली मीडिया

    वीरगंज में सड़क पर सन्नाटा। जागरण

    वीरगंज में सड़क पर सन्नाटा पसरा। जागरण

    वीरगंज में सड़क पर सन्नाटा पसरा व लोगों को घर जाने की अपील करता जवान। जागरण

    वीरगंज में सड़क पर सन्नाटा पसरा व लोगों को घर जाने की अपील करता जवान। जागरण