पंचायतों में मनरेगा से बनाए जाएंगे मुक्ति धाम
रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में हिन्दू धर्मावलंबी के लिए मुक्ति धाम का निर्माण कराया जाएगा।
रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में हिन्दू धर्मावलंबी के लिए मुक्ति धाम का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।भूमि का चयन होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मनरेगा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले हरदिया पंचायत में दो व पुरंदरा पंचायत में तीन मुक्ति धाम का निर्माण कार्य शुरू होगा। यह 14 फीट लंबा व 12 फीट चौड़ा होगा। इस पर 9 लाख 97 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण हो जाने पर हिन्दुओं का अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। खासकर बरसात के दिनों में शव जलाने में परेशानियां हुआ करती है। इस शेड का निर्माण हो जाने से शव का आसानी से अंतिम संस्कार हो सकेगा। वहीं इस कार्यक्रम में पहुंचे लोग भी बारिश से बच जाएंगे। क्योंकि इन लोगों के लिए भी मुक्ति धाम के शेड के साथ बैठने के लिए एक और अटैच शेड का निर्माण होगा। बताया जाता है कि नदी व जलाशयों के किनारे इसके निर्माण की प्राथमिकता दी जाएगी। यहां सरकारी भूमि नहीं उपलब्ध होने के बाद ही अन्य जगह इसका निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में दो से तीन मुक्ति धाम शेड का निर्माण होगा। इसमें संबंधित पंचायत के मुखिया की अहम भूमिका होगी। जो सरकारी भूमि का चयन कर इसकी रिपोर्ट अंचल कार्यालय को देंगे। अंचल कार्यालय से एनओसी मिलते ही संबंधित जगहों पर इसका निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में मनरेगा पीओ रेजी विजय ने बताया कि भूमि चयन के लिए पीआरएस को लगाया गया है। भूमि का चयन होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।