Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बजे अश्लील गाने! महिला डांसर के साथ जमकर थिरके मुखिया जी, मर्यादा हुई तार-तार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 06:52 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण के सुगौली में एक मुखिया का अश्लील डांस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बनाया गया बताया जा रहा है जिसमें मुखिया एक भोजपुरी गाने पर नृत्यांगना के साथ ठुमके लगा रहे हैं। मुखिया राजकुमार पासवान ने इसे पुरानी साजिश बताया है।

    Hero Image
    महिला डांसर के साथ जमकर थिरके मुखिया

    संवाद सहयोगी, सुगौली। इन दिनों अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन आम बात है। ऑर्केस्ट्रा डांसर के चक्कर में कभी गोली चलती है तो कभी मारपीट की स्थिति आ जाती है।

    बावजूद इसके लोग इसके मजे लेने से पीछे नहीं हटते। भले ही सामाजिक मर्यादाएं तार-तार हो या फिर जेल की हवा खानी पड़े। इंटरनेट वीडियो पर प्रसारित ताजा वीडियो सुगौली प्रखंड की पंजियरवा पंचायत के एक मुखिया का है, जो एक द्विअर्थी भोजपुरी अश्लील गाने पर नृत्यांगना के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुखिया का यह वीडियो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रसारित हो रहा। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया यह जा रहा कि मुखिया राजकुमार अपने ससुराल बड़हरवा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

    वहां वो आर्केस्ट्रा की नृत्यांगना के साथ ए मुखिया जी ... ए मुखिया जी ... मन होखे त बोलीं ... जैसे अश्लील गीत पर इस तरह से डांस कर रहे हैं, जिसे समाज स्वीकार नहीं कर पा रहा।

    पंचायत के लोगों का कहना है कि जब पंचायत के मुखिया ही अश्लीलता को बढ़ावा देने में लगे हैं, फिर आम आदमी व नई पीढ़ी का क्या होगा? मामले में मुखिया राजकुमार पासवान ने बताया कि यह बहुत पुराना वीडियो है। जानबूझकर राजनीति की जा रही है। यह मुझे बदनाम करने की साजिश है।