विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Mar 2022 11:40 PM (IST)

पश्चिम बंगाल पुलिस प्रयास चाइल्डलाइन सब सेंटर रक्सौल एवं दरपा पुलिस के सहयोग से 15 वर्षीया बच्ची को आर्केस्ट्रा से ...और पढ़ें

आर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की
आर्केस्ट्रा से मुक्त कराई गई नाबालिग लड़की

रक्सौल । पश्चिम बंगाल पुलिस, प्रयास चाइल्डलाइन सब सेंटर रक्सौल एवं दरपा पुलिस के सहयोग से 15 वर्षीया बच्ची को आर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया। इस बाबत मां ने अपनी बच्ची के अपहरण की प्राथमिकी तीन महीने पहले अशोक नगर थाना जिला 24 परगना में दर्ज कराई थी। इस केस के अनुसंधानकर्ता अशोक नगर थाना के जयंत दास ने मोबाइल नंबर के लोकेशन को टेक्निकल टीम द्वारा ट्रैक कराया। जिसमें बच्ची ने जिस मोबाइल से बात की थी, उसका लोकेशन दरपा थाना क्षेत्र के बखतौरा गांव में मिल रहा था। उसके बाद स्थानीय पुलिस एवं चाइल्डलाइन की सहायता से जगह को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। लोकेशन में ज्ञात हुआ कि बच्ची कृष्णा सिंह नामक व्यक्ति जो आर्केस्ट्रा का मालिक है, उसी के यहां है। बच्ची की मां द्वारा बच्ची का बैग कृष्णा सिंह के आर्केस्ट्रा से प्राप्त किया गया। बच्ची के बैग में बर्थ सर्टिफिकेट एवं बच्ची का आधार कार्ड प्राप्त हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बच्ची को बंगाल पुलिस के आफिसर जयंत दास को महिला पुलिस की अभिरक्षा में सिपुर्द किया । मौके पर प्रयास संस्था की समन्वयक आरती कुमारी, चाइल्ड लाइन के टीम लीडर पवन कुमार, टीम मेंबर अभिषेक कुमार, किरण वर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे। महिला के साथ छेड़खानी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

प्रखंड क्षेत्र के बगही गांव में महिला के साथ छेड़खानी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है। दरपा थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक गोपाल सहनी है। मामला आदापुर प्रखंड अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के बगही गांव का है। पीड़ित महिला ने दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी व पुत्र मोतिहारी में रहकर पढ़ाई करता है। जिसका नाजायज फायदा उठाने की नीयत से उक्त आरोपित हमेशा नशे में गलत हरकत व हमेशा गंदी गाली गलौज करता रहता है। इस बाबत पूर्व में भी थाने को आवेदन देकर सूचित किया गया था। बावजूद इधर मंगलवार की मध्यरात्रि के समय अचानक घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसकर वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका प्रतिकार करते हुए महिला के द्वारा शोर मचाए जाने पर पड़ोसियों ने आरोपित युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।