Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरीबों के हितैषी थे कमला मिश्र मधुकर

    By Edited By:
    Updated: Mon, 28 Nov 2016 03:02 AM (IST)

    जिले के प्रख्यात राजनीतिज्ञ व पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र मधुकर अपने व्यक्तित्व व कार्यों कके लिए जाने जाते हैं।

    मोतिहारी। जिले के प्रख्यात राजनीतिज्ञ व पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र मधुकर अपने व्यक्तित्व व कार्यों के लिए पूरे देश में जाने जाते थे। उन्होंने हमेशा गरीबों की सेवा की और उनके उत्थान के लिए काम किया। उपरोक्त बातें केसरिया के विधायक डा. राजेश कुमार ने केसरिया प्रखंड के मदन सिरिसियां स्थित पूर्व सांसद स्व. कमला मिश्र मधुकर के आवास पर उनकी याद में उनके 89 वें जन्म दिन पर आयोजित जयंती समारोह में कही। इस अवसर पर लोगों ने स्व. मधुकर के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। मधुकर जी गरीबों के सबसे बड़े हितैषी थे। उन्होंने जाति व धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। उनके मन में पक्ष व विपक्ष के प्रति समान अनुराग व भाव था। भाकपा नेत्री व स्व. मिश्र की पुत्री शालिनी मिश्रा ने कहा कि पिता ने जिले के लिए एक सपना देखा था। किसानों व गरीबों के हक की लड़ाई वे बराबर लड़ते रहे। अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। यहीं कारण है कि यहां की जनता ने उन्हें चार बार अपना प्रतिनिधि चुना। उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए वे उनका अनुशरण कर रहीं है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में स्व. मधुकर की पत्नी डा. कामना मिश्रा, भाकपा नेता हरेंद्र तिवारी, कौशल ¨सह, कमला मिश्रा, सुभाष मिश्रा, रामेश्वर चौधुर, ओमप्रकाश गिरि, सुरेंद्र मिश्रा, ब्रजकिशोर मिश्रा, मजहर आलम, नसरूल्लाह अंसारी, मुखिया बख्तियार अली समेत कई थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश चंद्रा ने व धन्यवाद ज्ञापन डा. कामना ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें