Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आत्महत्या करने 150 फीट ऊंचे Tower पर चढ़ी महिला में इस चीज ने जगाई जीने की इच्छा...भावुक कर देंगी बातें

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:47 PM (IST)

    हरसिद्धि में डिप्रेशन के कारण मोबाइल टावर पर चढ़ी 29 वर्षीय ममता का हृदय परिवर्तन हुआ। नवजात शिशु को देखकर ममता उमड़ पड़ी और उसने जीवन जीने की इच्छा जताई। पढ़ाई पूरी न होने से डिप्रेशन में आई ममता अब पति के साथ ससुराल जाना चाहती है उसे अपने ससुराल से कोई शिकायत नहीं है।

    Hero Image
    पांच घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़े रहने के बाद नीचे उतरी महिला। जागरण

    संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। East Champaran: जीवन में उद्देश्य का होना जरूरी है। जिस दिन यह खत्म तो जीवन भी खत्म। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि की रहने वाली महिला के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने कुछ दिनों के अंतराल में ही जीवन के दोनों चक्र देख लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ाई पूरी होने से पहले शादी

    हरसिद्धि बाजार निवासी भरत प्रसाद की विवाहित पुत्री ममता (29) पटना में रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उसकी शादी कर दी गई। लक्ष्य अधूरा रह गया। इस चीज ने उसे अंदर तक आहत कर दिया।

    नौकरी करने की थी इच्छा

    भरत प्रसाद ने बताया कि वह पटना में रहकर पढ़ाई करती थी। अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। नौकरी करना चाहती थी, किंतु कुछ कारणों से इससे पहले ही उसकी शादी करनी पड़ी।

    अधूरी पढ़ाई से थी आहत

    वह डिप्रेशन में आ गई थी। वह कहती थी कि जब हमारी पढ़ाई पूरी ही नहीं हुई और पढ़कर हम कुछ कर ही नहीं पाए तो फिर जी करके ही क्या करेंगे? इस तरह से जीने का क्या फायदा?

    खुदकुशी करने के लिए चढ़ी टावर पर

    इस तरह की बातें सोच-सोचकर वह परेशान रहने लगी थी। पढ़ाई पूरी नहीं करने को लेकर वह डिप्रेशन में आ गई थी। परिवार से मोह भंग करते हुए शनिवार को 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी।

    पांच घंटे तक रही टावर पर

    खुदकुशी करना चाहती थी। स्थानीय लोग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के आने के बाद भी वह नीचे नहीं उतर रही थी। सुबह छह से 11 बजे तक टावर पर रही। इस बीच कोई नवजात को लेकर टावर के पास पहुंच गया।

    बच्चे को देख रोने लगी

    जब उसको अपने बच्चे पर नजर पड़ी तो उसके अंदर की ममता जाग गई। बच्चे को देख वह फूट-फूट कर रोने लगी। उसके बाद उसने नीचे उतरने और जीने का फैसला किया। ममता के पिता भारत प्रसाद ने बताया कि जब उसने अपने नवजात शिशु को देखा तो उसकी ममता उमड़ पड़ी।

    ससुराल जाने को तैयार

    अब वह अपने बच्चे के साथ पति के घर जाना चाहती है। जीना चाहती है। अपने बच्चे के लिए कुछ करना चाहती है। उसको बड़ा आदमी बनाना चाहती है। अब वह जीने की इच्छा जताते हुए पति के साथ ससुराल में रहने की बात कह रही है।

    ससुरालियों से कोई शिकायत नहीं

    वह डिप्रेशन में आ गई थी, लेकिन समझाने के बाद अब सामान्य हो गई है। घटना के बाद से वह अपने बच्चे के पास ही रह रही है। उसे अपने ससुराल से कोई शिकायत नहीं है।