कांग्रेस का Bihar Assembly Election 2025 में कैसा रहेगा प्रदर्शन, भाजपा के वरीय नेता ने की भविष्यवाणी
भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने राजद और कांग्रेस पर चोर शब्द को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में पकड़ुआ भीड़ जुटाई जा रही है। हुसैन ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें महाफूट है जबकि एनडीए एकजुट है। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं और बिहार में विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।
जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद व कांग्रेस को चोर व चोरी शब्द से प्यार हो गया है। हर शब्द में चोर बालते हैं। पहले कहा, चौकीदार चोर है। जवाब करारा मिला तो आंखें चुराकर भागे।
इस बार एसआइआर के नाम पर भड़का रहे हैं। एक भी व्यक्ति का नाम कटने वाला नहीं है। जो भी वोटर सही है उनका नाम रहेगा। जिनके नाम छूटे हैं वे आवेदन देकर नाम को जुड़वा सकते हैं। कांग्रेस सांवैधानिक संस्थाओं का विरोध करने की आदत है।
जब सप्रीम कोर्ट के हर निर्देश को चुनाव आयोग ने मान लिया तो राहुल गांधी बिहार में एसआइआर के नाम पर नौटंकी क्यों कर रहे, यह समझ से परे है। कहा कि भाई के साथ बहन भी मेहनत कर रही हैं। दिल्ली में इनकी मेहनत का जो परिणाम आया था, उसी प्रकार बिहार में भी हाल होना है।
इस बार बिहार में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। बात तेजस्वी यादव की तो राहुल गांधी ने उनको मुख्यमंत्री के उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया है। जब उनसे सवाल पूछा गया तो वे कन्नी काट गए। तेजस्वी यादव के ख्वाब तो मुख्यमंत्री बनने के हैं, लेकिन उम्मीदवार बनने का ख्वाब अधूरा रह गया।
राहुल जी जब भीड़ नहीं देख रहे हैं तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेमंत रेड़डी को बुलाया। वहीं रेमंत रेड्डी जिन्होंने बिहार को गाली दी थी और लोगों के डीएनए पर सवाल उठाया था। बिहार की छाती पर आकर बैठाने का काम राहुल गांधी ने किया है।
भीड़ तब भी नहीं आई तो प्रियंका गांधी को बुला लिया, उसके बाद भी भीड़ नहीं आई। हर नेता जो टिकट की दौड़ में है वह पकड़ कर लोगों को ला रहे हैं। राहुल गांधी की यात्रा में पकडुआ भीड़ है। उनकी यह यात्रा पूरी तरह से फ्लाप हो गई है।
कांग्रेस वाले लोगों को तरह-तरह से परेशान कर रहे हैं। लोगों से आधार कार्ड तक मांग रहे हैं। कही उनके पैसा चोरी करने का तो उनका इरादा नहीं है। यही काम जनसुराज वाले भी कर रहे हैं। झूठा व अधूरा ख्वाब दिखाना इन लोगों का काम है।
कहा कि 22 अगस्त को 53वीं बार पीएम मोदी आए। उन्होंने बड़ी-बड़ी योजनाओं की घोषणा की। मोकामा में पुल दिया, गयाजी में 13 हजार करोड़ की योजना दी।इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि एनडीए में कोई कन्फ्यूजन नहीं है, पर महागठबंधन में महाफूट है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में इकट्ठे होकर चुनाव लड़ेंगे। इस बार हमलोग दो सौ सीट जीत रहे हैं। हमलोगों ने काम किया है, पर महागठबंधन के लोग गाल बजा रहे हैं। गाल बजाने वालों को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
इसी चंपारण ने पिछले चुनाव में उनका ख्वाब तोड़ दिया था। एनडीए की एकतरफा जीत हुई थी। एक दो सीट इधर-उधर हुई थी वह भी इस चुनाव में जीतेंगे। नरेंद्र मोदी ने काम किया है। 2024 में 13 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रीयल कारिडोर दिया जो तीन लाख करोड़ का था।
पटना मेट्रो,बक्सर-भागलपुर एक्प्रेसवे समेत कई योजनाएं दी। मोतिहारी में भी वंदे भारत व अमृत भारत ट्रेन की सौगात दी गई। छठ में 12 हजार ट्रेन चलाई जाएगी। पीएम के मखाना के प्रमोट करने के बाद राहुल गांधी मखाना की खेत में उतर गए। लेकिन उनका खेत ही गायब है।
राजद के पास न तो खेत है और न कांग्रेस के पास पानी तो मखाना कहां उगेगा। बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री किया गया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया गया है। चंपारण में राधामोहन सिंह के नेतृत्व में बेहतर काम हुआ है।
रक्सौल में एयरपोर्ट बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। नमामी गंगे से 149 करोड़ समेत 550 करोड़ की योजनाओं से मोतिहारी का कायाकल्प किया जाएगा।
मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष पवन राज, उप मेयर डा. लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, साजिद रजा, मार्तण्ड नारायण सिंह, संजीव सिंह, मोहिबुल हक, योगेंद्र प्रसाद, सुधांशु रंजन, गंलरेज शहजाद समेत कई लोग मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।