Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राकृतिक खेती सम्मेलन में गवर्नर आर्लेकर ने बताया किसानों की आय दोगुनी करने का फार्मूला, ये मूलमंत्र आएगा काम

    By Sanjay K UpadhyayEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:58 PM (IST)

    बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रविवार को राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें गारंटीड पावर्टी नहीं रिस्की प्रोस्पेरिटी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने किसानों की आय दोगुनी करने का फार्मूला भी बताया। राज्यपाल के अलावा इस सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार समेत कई कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद रहे।

    Hero Image
    दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार व अन्य।

    जागरण संवाददाता, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ रविवार को राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शामिल होने मोतीहारी पहुंचे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल आर्लेकर ने कहा कि हमें गारंटीड पावर्टी नहीं, रिस्की प्रोस्पेरिटी चाहिए।

    इसका मतलब बताते हुए उन्होंने कहा कि, 'यह वो होती है जिसमें हम नौकरी करते हैं। नौकरी में हमें हर महीने एक निश्चित वेतन पाते हैं। इसे गारंटेड पावर्टी कहते हैं। हमें रिस्की प्रासपरिटी चाहिए। हम लोग जोखिम उठाकर प्रगति कर रहे हैं।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राकृतिक खेती से दोगुनी होगी आय

    राज्यपाल आर्लेकर ने आगे कहा कि हम खेती में काम कर रहे हैं, जितना हम वहां परिश्रम करेंगे, जितना पसीना बहाएंगे। उतनी ही हमारी आय बढ़ेगी। इसे रिस्की प्रासपरिटी कहते हैं।

    हम रिस्क लेने के लिए तैयार हैं, इस भावना से हम इसे देखेंगे। प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे तो हमारी आमदनी निश्चित रूप से दोगुनी होगी। साथ ही हम अपनी मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रखने में सक्षम होंगे।

    किसानों की आमदनी दोगुनी करने पर जोर

    राज्यपाल ने किसान की आय को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा किसान तब संतुष्ट होंगे जब उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। इसके लिए हमें प्रयास करना हैं। सबको मिलकर करना है।

    केवल कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक और विशेषज्ञों का प्रयास या फिर स्थानीय सांसद व विधायक का प्रयास नहीं, बल्कि इसके लिए हम सभी किसानों को साथ मिलकर प्रयास करना होगा।

    हम सभी किसान मिलकर सोचेंगे कि हमको प्राकृतिक खेती की ओर जाना है और जाएंगे, तभी जाकर किसान समृद्ध होंगे और आमदनी दोगुनी होगी।

    ये भी पढ़ेंः Bihar Police: बिना सैलरी बढ़ाए प्रमोट किए जाएंगे 18 हजार पुलिसकर्मी, ASI से लेकर DSP तक की बढ़ेगी जिम्मेदारी

    पूर्व कृषि मंत्री भी हुए शामिल

    राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती सम्मेलन जिले के राजा बाजार स्थित गांधी सभागार में कृषि प्राद्यौगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, पटना और कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार समेत कई कृषि विज्ञानियों और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

    ये भी पढ़ेंः Bihar: खुशखबरी! अगले दो सालों में सेवा देने के लिए तैयार हो जाएंगे 16 नए मेडिकल कॉलेज, यहां है पूरी लिस्ट