Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: बिहार पहुंची यूपी की आग, गांव में लगाया विवादित बोर्ड; ब्राह्मणों के पूजा कराने पर रोक

    पूर्वी चंपारण के टिकुलिया गांव में एक वायरल वीडियो से विवाद उत्पन्न हो गया जिसमें ब्राह्मणों के प्रवेश और पूजा-पाठ पर रोक लगाने की बात कही गई थी। थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने मामले की जांच कर विवादित संदेश को हटवाया। इस हरकत के पीछे यूट्यूबर मंदीप यादव का हाथ बताया जा रहा है। पंचायत के उप मुखिया और अन्य नेताओं ने घटना पर दुख जताया है।

    By Vijay Giri Edited By: Piyush Pandey Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:45 PM (IST)
    Hero Image
    बखरी पंचायत के टिकुलिया गांव में लगा विवादित बोर्ड। (इंटरनेट)

    संवाद सहयोगी, आदापुर (पूर्वी चंपारण)। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार के भी एक गांव में बिजली के पोल व सड़क किनारे पथ निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए संकेतक पर विवादित बोल लिखे जाने की घटना सामने आई है।

    पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड की बखरी पंचायत के टिकुलिया गांव में रात के अंधेरे में बिजली के पोल व यातायात संकेतक पर लिखा गया कि यूपी के इटावा गांव के बाद अब पूर्वी चंपारण के इस गांव में ब्राह्मणों का प्रवेश वर्जित है। इस गांव में ब्राह्मणों का पूजा कराना मना है, पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे। सबसे नीचे निवेदक के स्थान पर लिखा है समस्त ग्रामवासी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात के अंधेरे में की गई इस पेंटिंग के बाद गांव के लोग जब सोमवार की सुबह जगे और इस हरकत को देखा तो जंगल के आग की तरह यह सूचना पूरे गांव में फैली। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पेटिंग की तस्वीरें व वीडियो प्रसारित होने लगी।

    पुलिस ने सूचना पर की तत्काल कार्रवाई कराया गया पुनर्लेखन

    मामला संज्ञान में आने के साथ पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। विवादित संदेश को ग्रामीणों के सहयोग से हटवाया। संबंधित पोल व यातायात संकेतक पर नई पेंटिंग कर पुनर्लेखन कराया गया। पुनर्लेखन कराकर नई बात लिखी गई- टिकुलिया में आपका स्वागत है। मेरा भारत महान।

    पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड के टिकुलिया में यातायात संकेतक पर कराया गया पुनर्लेखन। (सौजन्य-पुलिस)

    थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि इस हरकत के पीछे टिकुलिया गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र मंदीप यादव है। वह एक यूट्यूबर है। बताया कि विवादित पेटिंग व बोल लिखकर वीडियो वायरल करने वाला युवक फरार हैं। इस मामले में मंदीप के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी खोज में छापेमारी की जा रही है।

    पूर्व विधायक और ग्रामीणों ने कहा- भूल को सुधारना चाहिए, तनाव नहीं फैलाना चाहिए

    आदापुर के पूर्व विधायक रामप्रीत राय, पंचायत के उप मुखिया (वर्तमान में कार्यवाहक मुखिया) काशी मुखिया, समाजसेवी नागेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी। स्थानीय लोगों व प्रशासन के माध्यम से जानकारी मिली।

    उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर किसी व्यक्ति से भूल हुई है, तो उसे सुधारना चाहिए, न कि समाज में तनाव फैलाना चाहिए। किसी एक व्यक्ति गलत किया है, इसके लिए पूरा समाज दोषी नहीं है।

    घटना की जानकारी मिलने के साथ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। गांव में लगे बोर्ड व पोल पर लिखे तनाव पैदा करनेवाले शब्दों को हटा दिया है। गांव में शांति बहाल है। इस घटना को अंजाम देने वाले की खोज की जा रही है। शीघ्र उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। - धीरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)