Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पूर्वी चंपारण की एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी...कर रही अजीबोगरीब बातें

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 11:50 AM (IST)

    पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में एक महिला शनिवार सुबह एक टेलीफोन टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। हरसिद्धि के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी और पुलिस की टीम रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और महिला को टावर से उतारने की कोशिश की। स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उतारा।

    Hero Image
    हरसिद्धि में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला। जागरण

    संवाद सहयोगी, हरसिद्धि (पूर्वी चंपारण)। बिहार के पूर्वी चंपारण में शनिवार की सुबह एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से वह नीचे कूद कर जाने देने की बात करने लगी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थानाक्षेत्र स्थित हरसिद्धि बाजार के एक मोबाइल टावर पर शनिवार की सुबह करीब छह बजे चढ़ गई। इसके बाद वह आत्महत्या करने की धमकी देने लगी।

    घटना की सूचना मिलने के साथ हरसिद्धि के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, स्थानीय थाना की पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। इस बीच महिला को टावर से उतरने के लिए कहा जाने लगा।

    महिला के बारे में जानकारी मिली है कि वह हरसिद्धि निवासी भरत प्रसाद की पुत्री है। वह अपने मायके आई है। उसकी शादी पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को उतारा। प्रारंभिक तौर पर सामने आई जानकारी में बताया गया है कि अब से करीब एक साल पहले भरत प्रसाद की बेटी की शादी पश्चिम चंपारण के बेतिया में हुई।

    जब वह गर्भवती हुई तो उसकी तबीयत खराब रहने लगी। इस स्थिति में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उसके मायके हरसिद्धि छोड़ दिया। बाद में महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। बावजूद ससुरवाले उसका ख्याल नहीं करते थे।

    इससे निराश चल रही महिला शनिवार की सुबह घर के बगल में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इसकी सूचना जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैली और पुलिस की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।

    स्वजनों के अनुसार महिला बीमार है। इस कारण से ऐसा हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner