Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन की शादी के लिए लिया था ग्रुप लोन, चुकता नहीं करने पर की आत्महत्या; फाइनेंस कंपनी वाले दे रहे थे दबाव

    सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में कर्ज के बोझ से परेशान एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मुकेश दास की पत्नी प्रियंका देवी (30) अपने एस्बेस्टस युक्त मकान में दुपट्टा का फंदा लगाकर लटक गई। प्रियंका ने बहन की शादी कराने के लिए एक फाइनेंस कंपनी से पांच से छह दफा लोन लिया था। बाद में पैसे नहीं चुका पाई तो उसने खुदकुशी कर ली।

    By Sadare Alam Edited By: Arijita Sen Updated: Fri, 22 Dec 2023 04:43 PM (IST)
    Hero Image
    बहन की शादी के लिए लिया था ग्रुप लोन, चुकता नहीं करने पर की आत्महत्या।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा/सिंहवाड़ा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के बहेड़ी गांव में कर्ज के बोझ से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मुकेश दास की पत्नी प्रियंका देवी (30) अपने एस्बेस्टस युक्त मकान में दुपट्टा का फंदा लगाकर लटक गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने फाइनेंस कंपनी से लिया था ग्रुप लोन

    थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को शव सौंप दिया गया है।

    उधर, प्रियंका के पिता जाले थाना क्षेत्र के भटपोखरा निवासी रामनाथ दास ने बताया कि दस वर्ष पहले उनकी पुत्री की शादी मुकेश दास से हुई थी। उसे कोई संतान नहीं था।

    पति हैदराबाद में रहकर वेल्डिंग का कार्य करता है। फिलहाल वह बाहर ही है। कहा कि इन दिनों उनकी पुत्री आर्थिक समस्या से परेशान थी। गांव स्तर पर संचालित फाइनेंस कंपनी से ग्रुप लोन ली थी।

    पैसे जुटाकर जैसे-तैसे कराई बहन की शादी

    हालांकि, कर्ज चुकाने में वह असमर्थ हो गई। इस कारण वह अधिक परेशान रहती थी। वहीं प्रियंका के देवर राकेश दास, पट्टीदार सोनी देवी ने बताया कि प्रियंका छोटी बहन के साथ रहती थी।

    उसे शादी के बाद एक बच्चा हुआ था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल कोई बच्चा नहीं है। इसके बाद अपनी बहन के साथ रहने लगी। इस बीच वह फाइनेंस के माध्यम से पांच से छह लोन लेकर सारी राशि अपने पिता को देकर अपनी एक बहन की शादी करा दी।

    फाइनेंस कर्मी लगातार दे रहे थे दबाव

    उधर, कर्ज चुकता करने के लिए फाइनेंस कर्मी लगातार दबाव दे रहे थे। इससे प्रियंका परेशान थी। बताया घटना की सूचना पर मायके के लोग आए और प्रियंका की छोटी बहन को साथ लेकर चले गए। उधर, सूचना पर पति हैदराबाद से अपने घर के लिए रवाना हो गया है।

    यह भी पढ़ें: तो इस वजह से ज्‍यादातर लोग करते हैं आत्‍महत्‍या...जेब में नहीं फूटी कौड़ी, ऊपर से अपनों के ताने; जिंदगी की जंग हार रहे युवा

    यह भी पढ़ें: तो बच्‍चों, कैसी चल रही है पढ़ाई? स्‍कूलों का औचक निरीक्षण करने अचानक बेतिया आ पहुंचे केके पाठक, शिक्षकों से कहा...