Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पुलिस के लिए चुनौती बनी नक्सली महिला, STF ने 1 लाख का इनाम किया घोषित

    Updated: Mon, 18 Mar 2024 07:29 PM (IST)

    पुलिस के लिए चुनौती बनी शिवराम गांव की बहु विनिता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनीता उर्फ कल्पना पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक वह कोई साधारण महिला नहीं बल्कि 10 जुलाई 2020 में पुलिस से हुई मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी रामलाल देव उर्फ अमर लाल देव उर्फ नकुल उर्फ देव की पत्नी है।

    Hero Image
    पुलिस ने नक्सली महिला पर किया 1 लाख का इनाम किया घोषित (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड की शिवराम गांव को लगभग ढाई दशक पहले तक लाल माटी और नक्सली इलाके के नाम से जाना जाता था। 2003 में इस गांव व आसपास के 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने का संकल्प लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नक्सली गतिविधि को लेकर चैन की सांस ली। लेकिन, अब भी शिवराम गांव की बहु विनिता भारती उर्फ श्वेता उर्फ अनीता उर्फ कल्पना पुलिस के लिए चुनौती बनी है। वह कोई साधारण महिला नहीं है।

    साल 2002 में किया था विवाह

    वह महिला 10 जुलाई 2020 को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगली इलाके में पुलिस से हुए मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी रामलाल देव उर्फ अमर लाल देव उर्फ नकुल देव की पत्नी है। विनिता के पति ही नहीं बल्कि मायके वाले भी नक्सली गतिविधि शामिल हैं। नक्सल गतिविधि के दौरान ही 2002 में विनिता ने अंतरजातीय विवाह की।

    2004 में पटना में हुई छापेमारी में पुलिस उसे गिरफ्तार किया, उस वक्त वह गर्भवती थी। बेउर जेल में रहने दौरान ही अपने पुत्र को जन्म दी। इसके कुछ ही दिनों के बाद वह जमानत पर बाहर निकली।

    साल 2004 से पुलिस को नहीं था महिला का कोई सुराग

    हालांकि, 2004 के बाद पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस उसे आज भी खोज रही है। लंबे दिनों से सफलता नहीं मिलने के बाद एसटीएफ ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

    नक्सली संगठन के दौरान विनिता और अमर लाल देव की हुई थी मुलाकात

    रामलाल देव उर्फ अमर लाल देव उर्फ नकुल उर्फ देव ने 1992 में नक्सलियों का संगठन तैयार किया था। 1997 में एपीएम थानाक्षेत्र के खड़ा गांव में कन्हैया झा के घर गोली बरसाई, जिसमें नौकर बैहड़ मांझी की मौत हुई। चार दिसंबर, 1999 को अपने साथियों के साथ गांव के ही सीपीएम नेता कुंवरनाथ झा की हत्या कर फरार हो गया।

    इसी क्रम में नक्सली संगठन में शामिल विनिता भारती से उसकी मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। 2002 में मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थानाक्षेत्र के बैरई निवासी विनिता भारती और रामलाल देव संगठन के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। दोनों के दो जाति होने के बाद भी संगठन ने शादी करने पर सहमति दी।

    पति की मुठभेड़ में हुई थी हत्या

    इसके बाद नक्सली गतिविधि शामिल विनिता भारती के स्वजन और संगठन के लोगों ने धूमधाम से दोनों की शादी करा दी। इसमें 2004 में विनिता की पटना से गिरफ्तारी हुई, जबकि उसके पति की गिरफ्तारी 2013 में छपरा में हुई। इसके बाद उसे दरभंगा मंडल कारा लाया गया।

    2016 में वह जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से सक्रिय हो गया। इसके बाद उसका पुलिस से सीधे 10 जुलाई 2020 को वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगली इलाके लौकरिया थाना क्षेत्र के चौथापानी में सामना हुआ। जहां मुठभेड़ में वह मारा गया। उस दौरान उसके पास से एक एके-56, तीन एसएलआर और एक राइफल के अलावा कई असलहे बरामद किए गए थे। हालांकि, उसके शव को गांव लाया गया था।

    ये भी पढे़ं- बिहार NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: BJP को 17 और चिराग को 5, नीतीश की JDU को क्या मिला?

    ये भी पढ़ें- NDA से पत्ता साफ, अब क्या करेंगे पशुपति पारस? 3 दिन पहले ही बता दिया था पूरा प्लान