विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Darbhanga News: कल से होगी प्राथमिक कक्षाओं की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा, छह लाख से अधिक बच्चे होंगे शामिल

Published: Mon, 08 Sep 2025 07:25 PM (IST)

दरभंगा में पहली से आठवीं कक्षा तक के छह लाख से अधिक बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा 10 सितंबर से शुरू ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. छह लाख से अधिक बच्चों की परीक्षा |
  2. डीईओ ने जारी किए निर्देश |
  3. 10 सितंबर से परीक्षा शुरू |

संवाद सहयोगी, दरभंगा। पहली से आठवीं कक्षाओं तक में अध्ययनरत बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार 10 सितंबर से अपने अपने विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं संकुल संसाधन केंद्रों के माध्यम से विद्यालय प्रधान और प्रधानाध्यापकों को उपलब्ध करा दी गई है।

परीक्षा को लेकर डीईओ केएन सदा ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधान को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी।प्रथम पाली सुबह 10 तथा द्वितीय पाली दोपहर एक बजे से आरंभ होगी।

परीक्षा तालिका के अनुसार बुधवार 10 सितंबर को प्रथम पाली में तीसरी से आठवीं कक्षा की पर्यावरण अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान तथा दूसरी पाली में चौथी से आठवीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा होगी।11 सितंबर को पहली पाली में तीसरी से आठवीं कक्षा की अहिंदी भाषी बच्चों की हिंदी तथा दूसरी पाली की गणित की परीक्षा होगी।

12 सितंबर को सह शैक्षिक गतिविधियों का समेकन किया जाएगा।शनिवार 13 सितंबर को तीसरी से आठवीं कक्षा तक की हिंदी,बंगला और उर्दू तथा दूसरी पाली में चौथी से आठवीं कक्षा तक की संस्कृत विषय की परीक्षा संचालित की जाएगी।

16 सितंबर को तीसरी से आठवीं कक्षा तक की प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी।17और 18 सितंबर को पहली तथा दूसरी कक्षा के बच्चों का हिंदी ,उर्दू,बंगला ,गणित और अंग्रेजी का मौखिक मूल्यांकन होगा।

डीईओ ने स्पष्ट कहा है कि पहली और दूसरी कक्षा के लिए विषयवार प्रश्नपत्र ई शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय के वर्ग शिक्षक ही पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों का मूल्यांकन संचालित करेंगे।

इसके अलावा तीसरी कक्षा के बच्चों के शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण,व्यावसायिक शिक्षा,कंप्युटर विज्ञान की परीक्षा विद्यालय स्तर से ही संचालित करने और इसकी ग्रेडिंग करने का आदेश दिया गया है।उन्होंने निर्देश दिया है कि मुद्रित प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण और संग्रहण की निश्चित रूप से वीडियोग्राफी की जाए।

उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से यह भी कहा है कि किसी विद्यालय में किसी विषय का प्रश्नपत्र कम नहीं होना चाहिए ,इसे हर हाल में सुनिश्चित कराएं कि परीक्षा की गरिमा और गोपनीयता हर हाल में बनी रहे। परीक्षा में लाखों बच्चे सम्मिलित होंगे इसको ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से भी सारी व्यवस्थाओं का परीक्षा से एक दिन पूर्व निश्चित रूप से समीक्षा कर लें।