Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन, इस बार 45 दिन विवाह के मुहूर्त

    Updated: Sat, 05 Jul 2025 07:15 PM (IST)

    दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में पंचांग का विमोचन किया गया। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की पहचान बताया। पंचांग 11 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2026 तक मान्य होगा जिसमें शुभ मुहूर्त तिथियां मलमास और सौराठ सभा की जानकारी है। पंचांग में विवाह मुंडन उपनयन आदि के लिए शुभ तिथियां दी गई हैं जिससे मांगलिक कार्यो का संपादन होगा। इस बार राजा बुध और मंत्री शनि हैं।

    Hero Image
    समारोह पूर्वक दरभंगा विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन। जागरण

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga University Panchang : उत्सवी माहौल में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वविद्यालय पंचांग का विमोचन किया गया। मौके पर कई विद्वान उपस्थित थे।

    विश्वविद्यालय की स्मिता व पहचान

    अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि यह पंचांग सिर्फ मुहूर्त व शुभ दिन देखने के लिए नहीं है बल्कि यह विश्वविद्यालय की स्मिता व पहचान है। यहां के विद्वान विशेषज्ञों द्वारा कठिन मेहनत कर इसे तैयार किया जाता है। ये सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1977-78 में इसका प्रकाशन

    उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आगे से और पहले ही इसे प्रकाशित कराने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं शोध व प्रकाशन प्रभारी प्रो. दिलीप कुमार झा ने कहा कि विश्वविद्यालय पंचांग के जनक कुलपति प्रो. रामकरण शर्मा थे। उन्हीं के संरक्षण में पहली बार 1977-78 में इसका प्रकाशन शुरू हुआ। यह सिलसिला अनवरत जारी है।

    पंचांग का 48वां अंक

    आज हर्ष का विषय है कि पंचांग का 48वां अंक हमलोगों के हाथों में है। पंचांग के निदेशक ज्योतिष विभागाध्यक्ष डा. कुणाल कुमार झा ने पंचांग प्रकाशन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। डीन डा. शिवलोचन झा ने कहा कि विश्वविद्यालय पंचांग का इंतजार देश-विदेशों में रहता है। यह सम्पूर्ण देश के लिए गौरव है। मौके पर प्रो. दयानाथ झा, प्रो. पुरेन्द्र वरिक, डा. सुनील कुमार झा, डा. महानन्द ठाकुर, डा. ध्रुव मिश्र, डा. उमेश झा, डा. धीरज कुमार पांडेय, डा. नरोत्तम मिश्रा, डा. रामसेवक झा, डा. अनिल कुमार झा, डा. रविन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थे।

    11 जुलाई से व्यवहृत होगा पंचांग

    विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि शुक्रवार को विमोचित चिर प्रतीक्षित विश्वविद्यालय पंचांग 2025-26 आगामी 11 जुलाई से व्यवहृत होगा जो 29 जुलाई 2026 तक मान्य होगा। पंचांग के बाजार में आने से अब सम्पूर्ण मिथिला समेत अन्य प्रदेशवासी शुभ मुहूर्त व तिथि को मांगलिक कार्यों का बखूबी सम्पादन करेंगे। पर्व-त्योहारों व व्रतों को सही तिथि में करेंगे।

    बता दें कि इस बार ज्येष्ठ माह में 15.5.26 से 15.6.26 तक मलमास लगेगा। वहीं, गणितकर्ता सह सम्पादक डा. वरुण कुमार झा ने बताया कि दो जुलाई से 12 जुलाई,26 तक सौराठ सभा आयोजित होगी। वहीं, सात सितम्बर,25 को एवं तीन मार्च,26 को चन्द्रग्रहण लगेगा। इस बार राजा बुध है और मंत्री शनि। बताया गया कि विश्वविद्यालय पंचांग पूर्णतः स्कंध ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांतों एवं मकरन्द गणित पर आधारित है। इसमें तिथि व मुहूर्त का निर्धारण मूलतः मैथिल धर्मशास्त्रों के सम्मत है।

    इस बार 45 दिन बजेंगी विवाह पर शहनाई

    नए पंचांग के अनुसार, विवाह के लिए कुल 45 दिन ही है। इसके अलावा मुंडन,उपनयन, द्विरागमन समेत अन्य शुभ तिथियां इस प्रकार रहेंगी-

    विवाह के शुभ दिन - नवंबर-20, 21, 23, 24, 26, 27, 30। दिसंबर-01, 04, 05 । जनवरी-29। फरवरी-05, 06, 08, 15, 19, 20, 22, 25, 26। मार्च 04, 09, 11, 13। अप्रैल 17, 20, 26, 30। मई-01, 06, 08, 10, 13। जून-19, 24, 25, 26, 28, 29। जुलाई-01, 02, 03, 06, 09, 12।

    उपनयन की तिथि - जनवरी-29। फरवरी-22, 26, 27। मार्च-27 (क्षत्रियवैश्य), 29। अप्रील-21 (छन्दोग), 27। जून-17(क्षत्रियवैश्य), 19, 24, 25।

    द्विरागमन के शुभ दिन - नवंबर- 21, 23, 24, 26, 27, 28। दिसंबर-01, 04, 05, 07, 08। फरवरी-18, 19, 20, 22, 25, 26, 27। मार्च-01, 04, 05, 06, 08।अप्रैल 20, 23, 24, 30। मई-01, 03, 04, 06।

    मुण्डन के लिए शुभ दिन - नवंबर-21, 27। दिसंबर-01। जनवरी-21, 23, 28, 29। फरवरी-06, 20, 26, 27। मार्च-05, 06। अप्रैल 20, 23, 29। मई-04। जून-17, 24, 25। जुलाई-01, 02, 03, 15।

    गृहारम्भ के दिन - अगस्त-06, 08, 09, 11, 13। अक्टूबर-31। नवम्बर-01, 03, 05, 07, 08। दिसम्बर-01, 04। जनवरी-29। फरवरी-27, 28। मार्च 04, 05, 06। मई-01, 04, 06। जून-25, 29। जुलाई-01, 02, 03, 04।

    गृहप्रवेश के लिए शुभ तिथि - जुलाई-30, 31। अगस्त-04, 06, 08। अक्टूबर-31। नवम्बर-01, 03, 26, 27। दिसम्बर-01। जनवरी-28, 29, 30। फरवरी-25, 26, 27, 28। अप्रील 23, 27, 29, 30। जून-24, 25, 26, 27