Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra के सभी रूटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हाई अलर्ट पर पुलिस

    दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। जीवछ घाट से बिठोली चौक तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और वीडियोग्राफी कराई जा रही है। यात्रा में तेजस्वी यादव और प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल होंगे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

    By Rahul Kumar Gupta Edited By: Krishna Parihar Updated: Wed, 27 Aug 2025 12:55 PM (IST)
    Hero Image
    वोटर अधिकार यात्रा के सभी रूटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है। जीवछ घाट से लेकर शहर होते हुए बिठोली चौक तक फैली 13 किलोमीटर की यात्रा के सभी मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन ने किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा के सभी रूट पर बिहार पुलिस, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, सभी थानाध्यक्ष सहित जिले के बाहर के पुलिस बलों की तैनाती की गई है। सड़क के मुख्य मार्ग पर प्रत्येक 10 गज की दूरी पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे यात्रा की वीडियोग्राफी करने की भी व्यवस्था की गई है।

    नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद, लोकसभा के यात्रा कार्यक्रम में तेजस्वी यादव, प्रियंका गांधी सहित आइएनडीआइए के बिहार इकाई के सभी सहयोगी दलों के नेता एवं अन्य नेता भी शामिल होंगे।

    जिला प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त आदेश के अनुसार विधि-व्यवस्था एवं विशिष्ट व्यक्ति के कार्यक्रम से संबंधित अन्य दायित्वों में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी व कर्मियों को पहचान पत्र जारी किया गया है।

    सिविल पदाधिकारियों के लिए पहचान पत्र निर्गत करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। सिविल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ अपना परिचय पत्र रखना सुनिश्चित करें।

    विश्राम स्थल में स्वागत के लिए आगंतुकों की सूची आयोजक द्वारा उपलब्ध कराई गई है। उन सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत पहचान पत्र रखना होगा।

    यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए डीएम व एसपी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि यात्रा के दौरान यातायात सुचारू रूप से चल सके।