Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra: वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, दरभंगा में कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) के लिए दिल्ली से दरभंगा पहुंचे। आकाशा की फ्लाइट से दरभंगा एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ जो निर्धारित समय से पहले पहुंची। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से सुपौल के लिए रवाना हो गए।

    By Braj Mohan Mishra Edited By: Krishna Parihar Updated: Tue, 26 Aug 2025 12:01 PM (IST)
    Hero Image
    दरभंगा में कांग्रेस नेताओं ने राहुल-प्रियंका का किया स्वागत

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। वोटर अधिकार यात्रा पर निकले लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं सांसद प्रियंका गांधी दिल्ली से दरभंगा आने वाली आकाशा की फ्लाइट क्यूपी 1405 से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे। आकाशा की फ्लाइट निर्धारित समय 10:55 से 16 मिनट पहले पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul gandhi

    दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचे राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी।

    एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, एनएसयूआइ के प्रभारी कन्हैया कुमार आदि ने पाग-चादर से सम्मानित किया।

    वोटर अधिकार यात्रा के तहत भूतहा में राहुल गांधी का प्रवेश

    इसके बाद दोनों हेलीकाप्टर से सुपौल के लिए रवाना हो गए। वहीं जबकि पूर्व मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ. मदन मोहन झा, कन्हैया कुमार आदि ने वाहन से प्रस्थान किया।