यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पड़ोसी के प्रेम में हुई गर्भवती, आशिक ने परिवार के साथ मिलकर कर दी हत्या, 6 के खिलाफ केस दर्ज
दरभंगा जिले में एक युवती को प्रेम प्रसंग में गर्भवती होने पर जहर देकर मारने और जबरन दाह संस्कार करने ...और पढ़ें

HighLights
- प्रेम प्रसंग में युवती की जहर देकर हत्या |
- जबरन दाह संस्कार का आरोप |
- पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू की |
संवाद सहयोगी, कमतौल (दरभंगा)। थाना क्षेत्र के एक वार्ड में प्रेम प्रसंग में एक युवती के गर्भवती होने पर जहर खिलाकर कर हत्या देने और साक्ष्य मिटाने के लिए जबरन दाह संस्कार कर देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
युवती के भाभी के बयान पर तीन सितंबर को दर्ज प्राथमिकी में पड़ोसी विदेशी कुमार महतो, श्याम महतो, सुनैना देवी, हिना देवी, सोनी देवी, छोटू कुमार महतो एवं अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।
कहा है कि उनके सास की मृत्यु हो चुकी है। पति,देवर व ससुर जीविकोपार्जन हेतु बाहर रहते हैं। वह गर्भवती होने के कारण अपने मायके गई थी। ननद घर में अकेली रह रही थी। वह पढ़ी-लिखी नहीं थी। उसका प्रेम प्रसंग पड़ोसी विदेशी कुमार महतो के साथ चल रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई।
22 अगस्त को विदेशी कुमार महतो ने उसे गर्भपात की दवा दी, लेकिन गर्भपात नहीं हो सका। तब सभी नामजदों ने सोची समझी साजिश के तहत 23 अगस्त को ननद को सल्फर का 10 ग्राम का पाउच लाकर दिया। बोला कि इसे खा लो, जिससे तुम्हारा गर्भ साफ हो जाएगा। उसकी ननद दवा और जहर में अंतर नहीं समझ सकी। वह फिर भी नहीं खा रही थी तो नामजदों ने दबाव देकर उसे खिला दिया।
तबीयत बिगड़ने पर उसे किसी डाक्टर के पास ले गए, जहां उसकी स्थिति नाजुक होती चली गई। तब उसे किसी ने फोन किया तो वह अपने मायके से भाई के साथ वहां पहुंची, जहां सभी मौजूद थे। ननद नाजुक हालत में थी। पूछने पर उसने सारी बातों की जानकारी दी, जिसका वह वीडियो बना ली।
23 अगस्त को ही उसकी मौत हो गई। मैंने पति और ससुर के आने के बाद दाह संस्कार करने की बात कही, तो सभी ने जबरन साक्ष्य मिटाने के खातिर उसका दाह संस्कार कर दिया। साथ ही थाना पुलिस में जाने पर मेरी एवं पति की हत्या कर देने की धमकी दी।
इस बाबत पूछने पर एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि युवती का इलाज करने वाले चिकित्सक की जवाबदेही बनती थी कि पुलिस को सूचना दे। चिकित्सक ने भी ऐसा नहीं किया। प्राथमिकी दर्ज पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
