Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार सरकार में राज्यपाल की कोई नहीं सुनता : पप्पू यादव

    सिंहवाड़ा प्रखंड की सढ़वाड़ा पंचायत के हड़ताली चौक पर लोकतंत्र बचाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के 64 वें दिन गुरुवार को जनसभा के माध्यम से लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर दरभंगा में भू-माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    By JagranEdited By: Updated: Fri, 18 Feb 2022 12:28 AM (IST)
    Hero Image
    बिहार सरकार में राज्यपाल की कोई नहीं सुनता : पप्पू यादव

    दरभंगा । सिंहवाड़ा प्रखंड की सढ़वाड़ा पंचायत के हड़ताली चौक पर लोकतंत्र बचाओ संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के 64 वें दिन गुरुवार को जनसभा के माध्यम से लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर दरभंगा में भू-माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मोबाइल से सभा को संबोधित कर कहा कि बिहार सरकार में जब राज्यपाल की कोई नहीं सुनता तो हमारी आपकी क्या स्थिति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र बचाओ संघर्ष मोर्चा के सचिव महेश सहनी व मंच संचालन संयोजक रामनंदन भगत ने किया। स्थानीय वक्ताओं में पूर्व मुखिया त्रिवेणी सहनी,आभूषण पाठक, धीरेन्द्र कुमार बादल,मंजर आलम, आरीफ अंसारी,रामचन्द्र निषाद, मशकूर आलम,राजेश चौधरी ने कहा- आंदोलन का परिणाम है कि अरई में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन चालू करने के लिए सरवर सेतु का निर्माण हुआ। कांग्रेस ने फूंका पीएम व सीएम का पुतला

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा : दरभंगा शहर के जीएम रोड कांड के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस के सेवा दल और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा टावर पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी पीड़ित परिवार को इंसाफ दो, मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करो आदि नारे लगा रहे थे। पुतला दहन के महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने से कैंडल जलाकर घटना में मरे गर्भस्थ शिशु, रीता झा और उनके भाई संजय कुमार झा को श्रद्धांजलि व्यक्त की। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमंडल अध्यक्ष डा. जमाल हसन ने कहा डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। दरभंगा में अपराधियों का राज है। पुलिस की मिलीभगत से भू-माफिया गुंडागर्दी कर रहे हैं। शहर में कई लोगों की भूमि अवैध रूप से कब्जा किया गया है। नगर थानाध्यक्ष को सिर्फ निलंबन किया गया है। जबकि, उसके उपर हत्या की प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार, कांग्रेस सेवा दल के जिला महासचिव फैसल इमाम, राजा सोनी, संजीत पासवान, रियाज कुरेशी, मो. असगर, मो. नूर, शिवानी कुमारी, तबस्सुम परवीन, फिरोजा खातून, सहानी खातून, फैयाज अहमद आदि कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी और आरोपितों को फांसी देने की मांग की।