विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दरभंगा में पहली कक्षा के छात्र ने दोस्‍त को गले पर मारी ब्‍लेड, इलाज के बाद बच्‍चे को घर ले गए परिजन

Published: Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM (IST)

बहेड़ी थाना क्षेत्र के झझरी स्थित मकतब स्कूल में रविवार को पहली कक्षा के दो छात्रों के बीच मारपीट हो ...और पढ़ें

दरभंगा में पहली कक्षा के छात्र ने दोस्‍त को गले पर मारी ब्‍लेड
दरभंगा में पहली कक्षा के छात्र ने दोस्‍त को गले पर मारी ब्‍लेड

HighLights

  1. बहेड़ी थाना क्षेत्र की घटना
  2. जख्मी बच्चे की मां बोली- कुछ बच्चों ने उन्हें घटना की सूचना दी

संवाद सहयोगी, दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के झझरी स्थित मकतब स्कूल में रविवार को पहली कक्षा के दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। दोनों दोस्त हैं।

इसमें एक ने रजखा निवासी मो. इस्लाम के 6 वर्षीय पुत्र  के गले पर ब्लेड मार जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल) में भर्ती कराया गया।

खून से लथपथ छात्र डीएमसीएच किया गया रेफर

जख्मी बच्चे की मां फरजाना बेगम ने बताया कि कुछ बच्चों ने उन्हें घटना की सूचना दी। विवाद का कारण पता नहीं चल सका है। खून से लथपथ पुत्र को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। छात्र को डीएमसीएच के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवान की यूनिट में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि इलाज के बाद स्वजन बच्चे को लेकर घर चले गए। पूछने पर बताया कि सोमवार को फिर लेकर आएंगे। बहेड़ी थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संदीप रंजन ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में जाकर जांच करने को कहा गया है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - 

Bihar News: डीएम के बेटे के जन्मदिन में शामिल हुए तेजप्रताप यादव, हाथ में प्लेट लिए अधिकारी से कर रहे थे बात

KK Pathak: केके पाठक को पद से कौन हटा सकता है? MLC का चलेगा जोर या राज्यपाल के पास है पावर, जानिए क्या कहता है कानून

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।