Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतिहास का दर्पण साबित होगा सम्मेलन

    नोनिया चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश भारती व पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा सम्मेलन ऐतिहासिक होगी।

    By JagranEdited By: Updated: Sun, 17 Sep 2017 03:01 AM (IST)
    इतिहास का दर्पण साबित होगा सम्मेलन

    दरभंगा। नोनिया चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश भारती व पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती ने कहा है कि 8 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के आम्रपाली ऑडिटोरियम में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह एवं देश की आजादी में नोनिया समाज की भूमिका पर कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में देश की आजादी में जो नोनिया समाज के लोगों ने अग्रणी भूमिका निभाकर अपना त्याग और बलिदान दिया। उन महान विभूतियों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। साथ ही उनके कृतित्व आदर्श संघर्ष बतियान को भी किया जाएगा। श्री भारती ने कहा कि देश की आजादी में नोनिया समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है जो कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सामूहिक लड़ाई लड़कर अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जो इतिहास के पन्नों में नोनिया विद्रोह के नाम पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 1917 के चंपारण सत्याग्रह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए भितिहरवा आश्रम का जमीन देकर एवं सत्याग्रह की लड़ाई लड़ने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का काम नोनिया का बेटा जंगे आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानी मुकुरधारी चौहान के नेतृत्व में चंपारण के नोनिया समाज के लोगों ने भी किया। मुकुरधारी चौहान को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम शिष्य होने का गौरव प्राप्त हुआ। 1930 में नमक आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ नोनिया समाज के लोगों ने जो अपना कुर्बानी दिया और अमर शहीद बुद्ध नोनिया जैसे नोनिया समाज के बेटा को अंग्रेजो ने नमक बनाने वाले खोलते कराही में ¨जदा डाल कर मार दिया। क्योंकि दुनिया समाज का पैतृक पेशा मिट्टी से नमक बनाना है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में नोनिया समाज के लोगों ने ली महान स्वतंत्रता सेनानी मुकुरधारी प्रसाद चौहान के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी जेल गए और अपनी कुर्बानी देने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह सभी नोनिया समाज के अलौकिक इतिहास जमीनदोश है और इस समाज के लोगों से अच्छा है। यह कार्यक्रम देश और विदेश के इतिहास के लिए दर्पण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें