Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flight Delay: घंटे भर आसमान में चक्कर लगाती रही कोलकाता की फ्लाइट, दिल्ली-मुंबई से आने वाले विमानों का ऐसा रहा हाल

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 09:28 PM (IST)

    दिल्ली और कोलकाता समेत कई जगहों से दरभंगा पहुंचने वाली फ्लाइट आजकल देरी से चल रही हैं। बीते दिनों बिना सूचना के कई फ्लाइट डायवर्ट होकर पटना पहुंच गईं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट पर इसको लेकर जमकर बवाल भी काटा गया था। अब जानकारी मिली है कि मुंबई और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट चार घंटे तक लेट हो गई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। Flight Delay कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट आसमान में करीब एक घंटे तक पटना से दरभंगा तक चक्कर लगाती रही। इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट डायवर्ट होने की चिंता सताने लगी। हालांकि दरभंगा में लैंड करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, मुंबई की फ्लाइट 3.19 घंटे विलंब से पहुंची। अन्य फ्लाइटें भी लेट से पहुंचीं। अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने कोलकाता की फ्लाइट से पहुंचे नीरज नयन ने बताया कि फ्लाइट जिस तरह से आसमान में चक्कर लगा रही थी, उससे डायवर्ट होने की आशंका हुई।

    इधर, मुंबई की फ्लाइट विलंब होने की सूचना नहीं मिलने से यात्री करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट के बाहर बैठकर इंतजार करते रहे। दरभंगा के भरवाड़ा निवासी रागिब हुसैन ने बताया कि फ्लाइट में विलंब होने की सूचना पहले से नहीं दी गई। आज उन्हें मुंबई में मेडिकल चेकअप कराने के बाद मुंबई से सिंगापुर की फ्लाइट पकड़नी थी।

    खाना-पानी तक का नहीं किया गया प्रबंध

    विलंब होने पर खाना-पानी तक का कोई प्रबंध कंपनी ने नहीं किया। मुंबई से दरभंगा पहुंचे मधुबनी के जयनगर निवासी रमेश कामत एवं दरभंगा के बहेड़ी निवासी रवींद्र कुमार दास ने बताया कि मुंबई में भी करीब चार घंटे तक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा। सुबह 7.45 मुंबई से दरभंगा के लिए उड़ान भरने का समय निर्धारित था।

    विलंब होने पर मुंबई एयरपोर्ट अथारिटी से पूछने पर 9.20 का समय बताया गया। उसके बाद 10 बजे, फिर 11 बजे फ्लाइट दरभंगा के लिए उड़ान भरी।

    तीन घंटे लेट से पहुंची दिल्ली से आने वाली फ्लाइट

    जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट एसजी 115 निर्धारित समय 10.05 से तीन घंटे 19 मिनट विलंब से पहुंची।

    कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो 6ई7234 निर्धारित समय 12.15 से एक घंटा विलंब से पहुंची। इधर, दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट एसजी 476, एसजी 495, एसजी 8495 रद रही। इसकी पूर्व सूचना दी गई थी।

    दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट एसजी 8476 निर्धारित समय 12.45 से तीन घंटे 49 मिनट विलंब से पहुंची। हैदराबाद से आनेवाली इंडिगो 6ई537 निर्धारित समय 2.25 से तीन मिनट विलंब से पहुंची।

    यह भी पढ़ें-

    Patna to Hyderabad Flight: फ्लाइट की एसी खराब होने पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, देर रात जमकर काटा हंगामा

    Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की 25 फ्लाइट होंगी शुरू, ये है पूरा प्लान

    comedy show banner