विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत; एक की हालत नाजुक

By Vinay KumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sun, 10 Sep 2023 01:42 PM (IST)

दरभंगा में शुक्रवार को ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक दो लोगों ने मौके ...और पढ़ें

दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत
दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के बीच भीषण टक्कर में दो की मौत

HighLights

  1. दरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

जागरण संवाददाता, दरभंगा: दरभंगा में शुक्रवार की देर रात दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गया। ऑटो और बाइक की इस भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं, एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

फिलहा, घायल का इलाज डीएमसीएच में जारी है। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के अमृत नगर के गोकुल चौक स्थित पश्चिमी कोसी तटबंध के पास हुआ है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी चंदर यादव के बेटे लालो यादव (35 वर्षीय) और बहेड़ा निवासी रामखेलावन सदा के बेटे सज्जन सदा (40 वर्षीय) के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक जमालपुर थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी कमल सदा के बेटे वकील सदा (30) है।

क्या है पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि लालो पंजाब के तरनताल जिला में राईस मिल में लेवर का ठेकेदार हैं जहां साथ में सज्जन भी काम करता है। दोनों हाल के दिनों में अपने गांव आए थे।

शुक्रवार को दोनों जमालपुर थाना के नरकटिया गांव अपने मुंशी वकील सदा के घर पहुंचे। राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों को एडवांस रुपये का भुगतान किया।

इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गोकुल चौक स्थित जन्माष्टमी पूजा पर आयोजित मेला देखने जा रहे थे। इसी बीच ऑटो से टक्कर हो गई, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने किया पेट्रोल पंप गार्ड का शव बरामद, स्वजनों को हत्या की आशंका

वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सज्जन के भतीजा चंद्रप्रकाश सदा ने बताया कि बाइक उनके चाचा ही चला रहे थे।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 

उधर, पोस्टमार्टम के बाद बहेड़ा गांव में दोनों शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना से दोनों ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लालो की पत्नी संजु देवी और सज्जन की पत्नी रेखा देवी और उनके बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है। मिली जानकारी के मुताबिक, लालो के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जबकि सज्जन के दो बेटे व पांच बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें: बांका में बढ़े डेंगू के मामले! चेयरमैन ने पदाधिकारी को लिखा पत्र, कहा- मैं खुद पड़ी बीमार, अब तो कराइए फॉगिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।