Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga News: प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 07:14 PM (IST)

    Darbhanga News स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ करते हुए सांसद ने कहा कि नारी केवल गृहलक्ष्मी ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की धुरी है। यदि नारी स्वस्थ है तो वह पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकती है। लेकिन आज भी कई माताएं एनीमिया कुपोषण और गर्भावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही हैं।

    Hero Image
    दरभंगा के सदर स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम में मौजूद सांसद डा. धर्मशीला गुप्ता और अन्य। जागरण

     जागरण संवाददाता, दरभंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर बुधवार को दरभंगा के बहादुरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ हुआ।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डा.धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बिहार से इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई है।

    यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य माताओं और बहनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। सांसद ने कहा कि नारी केवल गृहलक्ष्मी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की धुरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यदि नारी स्वस्थ है तो वह पूरे परिवार को स्वस्थ रख सकती है। लेकिन आज भी कई माताएं एनीमिया, कुपोषण और गर्भावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही हैं। समय पर जानकारी और सुविधा न मिलने के कारण इलाज नहीं हो पाता, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर जैसी गंभीर समस्याएं सामने आती हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारी शक्ति का सच्चा समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को देश की प्रगति की आधारशिला माना है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

    इसी क्रम में यह अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, रक्त की कमी की पहचान और उपचार, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की प्रारंभिक जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात जांच, तथा पोषण संबंधी जानकारी और सप्लीमेंट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।

    आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, चिकित्सक और नर्सों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास और सेवा भावना से ही यह अभियान हर घर तक पहुंचेगा। उन्होंने सभी माताओं और बहनों से अपील की कि वे स्वयं स्वास्थ्य जांच कराए और आसपास की महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।

    स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार है और सशक्त परिवार ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है। मौके पर प्रदेश भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डा. मृदुल कुमार शुक्ला, जिला संयोजक डा. आमोद कुमार झा आदि मौजूद रहे।