बिहार में सांसद का बेटा बाजार से हुआ लापता, दिल्ली में रहकर करता है लॉ की पढ़ाई; कुछ दिन पहले आया था घर
दरभंगा से मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के 24 वर्षीय पुत्र विभूति यादव लापता हो गए हैं। वे लहेरियासराय स्थित अपने आवास से बाजार के लिए निकले थ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, दरभंगा। मधुबनी के भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के छोटे पुत्र विभूति यादव (24) के अचानक लापता हो जाने से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से विभूति रविवार की सुबह आठ बजे बाजार की ओर पैदल निकला था। लेकिन, वह देर शाम तक नहीं लौटा।
इसके बाद स्वजन खोजबीन करने लगे। रिश्तेदार, दोस्तों और जान-पहचान वाले व्यक्तियों से संपर्क करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनहाेनी की आशंका सताने लगी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि विभूति अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ दिया है। उधर, सांसद के लिखित शिकायत पर पुलिस विभूति को बरामद करने में जुट गई है।
घर से लेकर विभिन्न चौक-चौराहों के सीसी फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि, देर रात तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। बता दें कि विभूति दिल्ली में लॉ की पढ़ाई करता है। वह कुछ दिन पहले ही दरभंगा आया था।
सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुमशुदगी के आवेदन पर पुलिस जांच में जुटी है। उसे बहुत जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हल्की दाढ़ी में विभूति काला पेंट और ग्रीन टी-शर्ट पहनकर अपने घर से निकला था। जिसे सीसी कैमरे के फुटेज से मिलान किया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।