Updated: Mon, 28 Oct 2024 07:23 PM (IST)
Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाने के मामले में नया मोड़। आरोपित नाबालिग की मां ने पीड़िता पर अपने बेटे के साथ दो साल से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता पर बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाद सहयोगी, कुशेश्वरस्थान। तिलकेश्वर थाना के एक गांव में महिला के साथ नाबालिग के दुष्कर्म करने तथा दूसरे युवक द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में आरोपित नाबालिग की मां के आवेदन पर तिलकेश्वर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दुष्कर्म की शिकार महिला पर अपने नाबालिग पुत्र के साथ विगत दो वर्षों से जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उल्लेख किया है कि 2022 में नववर्ष पर उक्त महिला उनके नाबालिग पुत्र को कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा करने के बहाने अपने साथ ले गई। वहां से वापस घर आने पर अपने यहां खाना खिलाने के बहाने भांग युक्त नशीली जलेबी खिला दी। पुत्र नशा में आकर उसके घर में सो गया।
नशे की हालत में शारीरिक संबंध बनाए
इस दौरान नशे की स्थिति में नाबालिग पुत्र के साथ महिला ने शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया। महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने से पुत्र के निजी अंग में सूजन हो गया। इस घटना को किसी से नहीं कहने की बात कहकर उसका इलाज भी कराया।
दो वर्षों से बना रही थी शारीरिक संबंध
महिला अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो क्लिप दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर विगत दो वर्षों से लगातार शारीरिक संबंध बना रही थी। उनका नाबालिग पुत्र इस बात को लेकर गुमसुम रहने लगा। साथ ही पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लग रहा था। उसके स्वभाव में परिवर्तन देखकर पूछताछ करने पर उसने अपनी आपबीती बताई।
'...रेप केस में फंसा देंगे'
जिसपर उक्त महिला के घर जाकर इस तरह की हरकत बंद करने के लिए कहा तो उसने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि उसके पास शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो क्लिप है। हमको इस काम करने से जो रोकेगा उसे रेप केस में फंसा देंगे।
थानाध्यक्ष ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं
नाबालिग की मां ने आवेदन पत्र में उक्त महिला पर अपने पुत्र के साथ ब्लैकमेलिंग कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंकित चौधरी ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।