Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga Bengaluru Flight: दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर उड़ान सेवा बंद, सामने आई ये बड़ी वजह

    Updated: Tue, 27 May 2025 06:18 PM (IST)

    दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर उड़ान सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में यह समस्या बार-बार आ रही है जिससे यात्री परेशान हैं। कई यात्रियों को अब अधिक पैसे खर्च करके पटना से यात्रा करनी होगी। स्पाइसजेट ने निजी कारणों से सेवा बंद होने की बात कही है और 11 जून से सेवा फिर से शुरू करने की बात कही है।

    Hero Image
    दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर उड़ान सेवा बंद, सामने आई ये बड़ी वजह

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर उड़ान सेवा बंद किए जाने से यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ गई है। यह नौबत जनवरी से मई तक में तीसरी बार आई है। इसे लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है। स्पाइसजेट कंपनी की लगातार ऐसी स्थिति होने से यात्रियों के मन में कई तरह से सवाल उठ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो यात्री महीनों पूर्व टिकट लेकर दरभंगा बेंगलुरु हवाई मार्ग पर यात्रा के इतंजार में थे, उन्हें अचानक अधिक राशि खर्च कर पटना एयरपोर्ट से यात्रा करनी होगी। दरभंगा-बेंगलुरु हवाई मार्ग पर मंगलवार और बुधवार को फ्लाइट को शेड्यूल में नहीं रखा गया है। गुरुवार को दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान सेवा बहाल होगी।

    इस दिन दरभंगा-बेंगलुरु के बीच किराया करीब 17,050 रुपये है। इसके बाद दरभंगा बेंगलुरु के बीच 11 दिनों तक लगातार उड़ान सेवा ठप रहेगी।

    11 जून से दरभंगा और बेंगलुरु हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट कंपनी फिर से अपनी सेवा उपलब्ध कराएगी। स्पाइसजेट कंपनी के जनसंपर्क पदाधिकारी आनंद कुमार देवरा ने बताया निजी कारणों से दरभंगा बेंगलुरु के बीच अगले कुछ दिनों तक विमान सेवा नहीं रहेगी।

    साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची मुंबई की फ्लाइट:

    इधर, दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 12 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई की फ्लाइट साढ़े चार घंटे विलंब से पहुंची। फ्लाइट में विलंब होने की सूचना विमान की ओर से यात्री को पहले से नहीं दी गई थी। इससे आने आने व जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

    जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय नौ बजे से चार घंटा 30 मिनट विलंब से 1:30 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 18 मिनट पहले पहुंच गई।

    कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से 24 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 475 निर्धारित समय 12:15 से 10 मिनट विलंब से 12:25 में पहुंची।

    हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय से 2:20 में पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे से 15 मिनट विलंब से 4:15 में पहुंची।