Darbhanga Airport: लगातार दूसरे दिन विलंब से पहुंची दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट
दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में लगातार दूसरे दिन भी देरी हुई। मुंबई दिल्ली और कोलकाता से आने वाली अकासा और इंडिगो की फ्लाइट्स समय से पहले पहुंचीं। स्पाइसजेट और इंडिगो की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में देरी हुई। मुंबई और हैदराबाद से उड़ानें समय पर रहीं।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Airport: एयरपोर्ट से गुरुवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन भी विलंब से पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
जानकारी के अनुसार मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 115 निर्धारित समय से 9:15 में पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट QP 1405 निर्धारित समय 10:55 से पंद्रह मिनट पहले पहुंच गई।
कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E7234 निर्धारित समय 11:55 से 32 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 937 निर्धारित समय 12:15 से 55 मिनट विलम्ब से 1:10 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकाशा की फ्लाइट QP 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से 14 मिनट विलम्ब से 1:44 में पहुंची। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E537 निर्धारित समय 2:20 से तीन मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6E360 निर्धारित समय 4:00 बजे से 34 मिनट विलम्ब से 4:34 में पहुंची। स्पाइसजेट की सेवा से यात्री लगातार परेशान चल रहे हैं। इससे पहले मुंबई रूट पर इसी तरह की शिकायत यात्रियों को थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।