स्पाइसजेट का मनमाना रवैया: ढाई घंटा से अधिक विलंब से पहुंची दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट, यात्रियों को नहीं दी सूचना
Darbhanga airport स्पाइसजेट के विमान परिचालन से परेशानी का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। हालांकि यह परेशानी नई दिल्ली रूट पर देखने को मिली। इससे पहले मुंबई रूट पर अधिक परेशानी थी। विलंब होने की सूचना यात्रियों को काफी परेशानी से दो चार होना पड़ा। दिल्ली वाली फ्लाइट निर्धारित समय 1215 से दो घंटा 40 मिनट विलंब से 255 में पहुंची।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। एयरपोर्ट से बुधवार को 16 विमान का आवागमन हुआ। दिल्ली से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट ढाई घंटा से अधिक विलंब से पहुंची। फ्लाइट में विलंब होने की सूचना विमान कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले नहीं दी गई थी।
इससे यात्रियों को परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 9:15 से चार मिनट पहले पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 7234 निर्धारित समय 10:20 से 20 मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से चार मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 937 निर्धारित समय 12:15 से दो घंटा 40 मिनट विलंब से 2:55 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 535 निर्धारित समय 1:05 से 24 मिनट विलंब से 1:29 में पहुंची। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से 13 मिनट पहले पहुंच गई।
हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 निर्धारित समय 2:20 से 15 मिनट विलंब से 2:35 में पहुंची। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 निर्धारित समय चार बजे से 53 मिनट विलंब से 4:53 में पहुंची।
इंडिगो की फ्लाइट आधा घंटा विलंब से पहुंची
दरभंगा एयरपोर्ट से मंगलवार को 14 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट आधा घंटा विलंब से पहुंची। जानकारी के अनुसार, मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 9:15 से दो मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 से 15 मिनट पहले पहुंच गई। कोलकाता से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 निर्धारित समय 11:55 से दो मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 937 निर्धारित समय 12:15 से 28 मिनट विलंब से 12:43 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:30 बजे से 12 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:20 से छह मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय चार बजे से 30 मिनट विलंब से 4:30 में पहुंची।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।